घरेलू वाहन निर्माता Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपने सभी वाहनों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। महिंद्रा की गाड़ियों की कीमतें तत्काल प्रभाव से बढ़ गई हैं।
महिंद्रा ने अपने यात्री वाहनों और वाणिज्यिक वाहनों की पूरी श्रृंखला की कीमतों में लगभग 1.9 फीसदी बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने इस बारे में शुक्रवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। वाहनों पर बढ़ी हुई कीमतें लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Mahindra XUV500
- फोटो : Mahindra
कीमत में कितना इजाफा
महिंद्रा के वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के आधार पर 4,500 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक होगी। कीमतों में बढ़ोतरी कार, पिकअप और ट्रकें सब पर लागू होंगी।
कीमत बढ़ाने की वजह
महिंद्रा ने अपने बयान में कहा है कि वाहनों के विनिर्माण की लागत बीते कुछ महीनों में बढ़ी है। इसी के साथ-साथ कच्चे माल की कीमत में भी इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए कंपनी ने आठ जनवरी 2021 से वाहनों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
3 of 5
Mahindra Scorpio BS6
- फोटो : Mahindra
सीईओ ने क्या कहा
महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिविजन के सीईओ विजय नाकरा ने कहा कि, "पिछले कुछ महीनों में कमोडिटी कीमत और कई लागत मूल्य में इजाफे के कारण कंपनी ने वाहनों की कीमतें बढ़ाई हैं। हमने लंबे समय तक वाहनों की कीमतों को कम रखने का हर संभव प्रयत्न किया है, लेकिन अब लागत मूल्य में बड़ी बढ़ोतरी के बाद हम मामूली रूप से कीमत बढ़ा रहे हैं जो 8 जनवरी 2021 से लागू हो चुकी है।"
4 of 5
2020 Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra social media (for Reference Only)
नई थार की कीमत भी बढ़ी
कंपनी ने हाल ही में लॉन्च हुई और बेहद पॉपुलर हो चुकी एसयूवी न्यू जनरेशन Thar (थार) की कीमतें भी बढ़ाई हैं। कंपनी के मुताबिक एक दिसंबर 2020 से सात जनवरी 2021 के बीच बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कीमत में कोई बदलाव किए बिना थार एसयूवी उपलब्ध कराई जाएगी। आठ जनवरी 2021 से महिंद्रा थार के लिए मिली बुकिंग पर बढ़ी हुई कीमत के साथ एसयूवी ग्राहकों को बेची जाएगी।
कीमत बढ़ोतरी का हो चुका था एलान
कंपनी ने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा पिछले साल दिसंबर में ही कर दी थी। उसने अपनी पूरी यात्री और वाणिज्यिक वाहनों के दाम बढ़ाने के लिए कहा था। ऐसा देखा या है कि वाहन कंपनियां हर साल अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करती हैं। आमतौर पर नए साल की शुरुआत पर कीमतों में इजाफा किया जाता है। या फिर नए वित्त वर्ष की शुरुआत पर भी गाड़ियों की कीमत बढ़ाई जाती है।