फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी की फ्लीट में शामिल फॉर्च्यूनर से कितनी दमदार है महिंद्रा की नई एसयूवी

Mon, 26 Nov 2018 12:27 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Mahindra alturas vs toyota fortuner
महिंद्रा ने अपनी नई फुल साइज प्रीमियम एसयूवी Alturas को भारत मे लांच कर दिया है। कार के लांच होने से पहले ही इस कार को टोयोटा की फॉर्च्युनर के टक्कर की माना जा रहा था। हालांकि महिंद्रा की नई एसयूवी Alturas में कई ऐसे फीचर्स हैं जो इस कार को फॉर्च्युनर से ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। फिलहाल, हम आपको इन दोनों कारों के सभी फीचर्स विस्तार से बताएंगे ताकि आप समझ सकें कि आखिर कौन किस पर भारी है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
Mahindra Alturas G4
साइज और डाइमेंशन्स (महिंद्रा अल्टूरस जी4)
लंबाई- 4,850mm
चौड़ाई- 1,960mm 
ऊंचाई- 1,800mm
व्हीलबेस- 2,865mm

टोयोटा फॉर्च्युनर 
 लंबाई- 4,795mm
चौड़ाई- 1,855mm
ऊंचाई- 1,835mm
व्हीलबेस- 2,745mm 

यानि महिंद्रा की नई एसयूवी ऊंचाई को छोड़कर हर तरह से टोयोटा फॉर्च्युनर से बड़ी है
विज्ञापन

3 of 7
Mahindra Alturas G4
इंजन
महिंद्रा की नई एसयूवी में  BS-VI मानकों वाला 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। जो कि 178 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं टोयोटा फॉर्च्यूनर में 2.8-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है जो 174.5 बीएचपी पर 3,400 आरपीएम और 420 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 
 
महिंद्रा की नई कार में मर्सेडीज-बेंज वाला 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं  फॉर्च्युनर के डीजल इंजन में टोयोटा ने 6-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ही विकल्पों को उपलब्ध कराया है, जबकी कार के पेट्रोल इंजन में कंपनी ने 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है। 
 

4 of 7
Mahindra Alturas G4
फ्यूल टैंक 
फॉर्च्युनर का फ्यूल टैंक अल्टूरस पर भारी है। अल्टूरस में जहां आपको 70-लीटर वाला फ्यूल टैंक मिलेगा वहीं फॉर्च्युनर में 80 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

 
विज्ञापन

5 of 7
Mahindra Alturas G4
इंटीरियर
वैसे तो दोनों ही एसयूवी बेहतरीन फीचर्स से लैस हैं महिंद्रा अल्टूरस में कंपनी ने लेदर इंटीरियर, एलईडी कैबिन लाइट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, अडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, और 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले सपॉर्ट करता है। 

वहीं फॉर्च्युनर का इंटीरियर ब्राउन लेटर सीट्स से लैस है। इसके अलावा इसमें भी ऑडियो कनेक्टिविटी और नेविगेशन के साथ टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम,अडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, ऐंबिएंट वाली लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
Mahindra Alturas G4
सेफ्टी फीचर्स और एयरबैग्स 
महिंद्रा की नई कार में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर  9 एयरबैग्स दिए गए हैं जबकि फॉर्च्युनर में सिर्फ 7 एयरबैग्स ही मौजूद हैं। अल्टूरस को ABS,EBD और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। वहीं इस कार में ऐक्टिव रोलओवर मिटिगेशन के साथ ESP का भी फीचर दिया गया है। जो कि कार की दिशा एसयूवी के टर्न या दिशा बदलने के दौरान रिस्क को कम करता है। वहीं फॉर्च्युनर भी इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP) सेफ्टी फीचर से लैस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mahindra Alturas G4
कीमत
वैसे तो टोयोटा की कार अब तक की सबसे दमदार एसयूवी मानी जाती है, लेकिन अब इस श्रेणी में अल्टूरस को जगह मिलना लाजमी है। बात करें, कीमत की तो अल्टूरस की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 26.95 लाख रुपए रखी गई है, वहीं फॉर्च्यूनर बाजार में 26.31 लाख रुपए की कीमत में मौजूद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें