फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी के गैराज की शोभा बढ़ाती हैं ये शानदार SUV कारें

Sun, 16 Aug 2020 08:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Hummer H2 - फोटो : For Representation Only
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। लेकिन इस खेल में उनकी काबिलियत के लिए दुनिया भर में उनके प्रशंसकों का प्यार और सम्मान उन्हें हमेशा दिया जाएगा। जबकि हर कोई क्रिकेट की दुनिया में उनके शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा कर रहा है, लेकिन इसके साथ ही धोनी कारों के भी बड़े शौकीन हैं। यहां हम उनके कारों के कलेक्शन के बारे में आपको बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Audi Q7 Black Edition
Audi Q7 
Audi Q7 (ऑडी क्यू 7) भारत में सबसे लोकप्रिय एसयूवी है। फिल्मी सितारे अरशद वारसी, बिपाशा बसु, दीपिका पादुकोण, इमरान हाशमी, जॉन अब्राहम और कई अन्य लोगों के पास यह एसयूवी कार है। कई खिलाड़ी भी इस कार को बहुत पसंद करते हैं, उनमें से एक एमएस धोनी भी हैं। धोनी के पास पिछली जेनरेशन की Audi Q7 30 TDI Quattro (ऑडी Q7 30 TDI क्वात्रो) है जो कि काले रंग की है। इस कार में 2,967 सीसी डीजल इंजन दिया गया है जो लगभग 242 hp का पावर और 550 Nm का टार्क जेनरेट करता है। 

ऑडी क्यू 7 कंपनी के उत्पाद लाइनअप में एक प्रीमियम एसयूवी है और यह धोनी के गैरेज में उनकी पसंदीदा कारों में से एक है। 
विज्ञापन

3 of 7
Hummer H2 - फोटो : For Reference Only
Hummer H2
धोनी के पास 2009 Hummer H2 (2009 हमर एच2) है जो काले रंग की एसयूवी है। उन्हें अपने होम टाऊन रांची में H2 को चलाते हुए कई बार देखा गया है। 2016 में रांची में आयोजित वनडे सीरीज के दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को चौंका दिया था, और आधिकारिक क्रू बस में जाने की बजाय, धोनी अपनी इस बड़ी सी कार की सवारी की।  

4 of 7
Mitsubishi Pajero SFX - फोटो : For Reference Only
Mitsubishi Pajero SFX and Outlander
मित्सुबिशी ने अपने भारत मॉडल लाइनअप से Pajero SFX (पजेरो एसएफएक्स) को बंद कर दिया है, लेकिन एमएस धोनी अभी भी इस कार के मालिक हैं। एक ऑफ-रोडर एसयूवी में 2.8 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है जो 120 hp का पावर और 280 Nm का टार्क जेनरेट करता है। 

इस दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी के पास मित्सुबिशी मॉडल का अन्य मॉडल Outlander (आउटलैंडर) है जो सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। आउटलैंडर में 2.4 लीटर MIVEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 170 hp का पावर और 226 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Mahindra Scorpio - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
Mahindra Scorpio
न केवल माही, बल्कि गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिंद्रा स्कॉर्पियो के शौकीन रहे हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो देश की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक है। धोनी के पास स्कॉर्पियो एक ओपन टॉप मॉडिफाइड वर्जन है, जो खासतौर पर उनके लिए कस्टमाइज कर बनाई गई थी। धोनी का स्कॉर्पियो 4-सीटर वर्जन है और उसमें एक रोल केज भी है। 
विज्ञापन

6 of 7
Land Rover Freelander 2 - फोटो : For Reference Only
Land Rover Freelander 2
एमएस धोनी के पास Land Rover Freelander 2 (लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2) एसयूवी भी है। उनके पास मौजूद लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2 भी काले रंग में है जिसमें 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। इस इंजन में दो स्टेट्स हैं जो 148 hp का पावर और 187 hp का पावर जनरेट करता है, जबकि यह इंजन 420 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि, इस मॉडल को Land Rover Discovery Sport (लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट) ने रिप्लेस कर दिया है। यह भारत में बेचे जाने वाले सबसे लोकप्रिय मॉडलों में से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ferrari 599 GTO - फोटो : For Reference Only
Ferrari 599 GTO 
धोनी Ferrari 599 GTO (फेरारी 599 GTO) के भी मालिक हैं। इस सुपरकार के बोनट पर भारतीय तिरंगा पेंट किया हुआ है। फेरारी 599 जीटीओ में 6.0 लीटर वी12 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 661 hp का पावर और 620 Nm का टार्क जेनरेट करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें