चीन में करीब एक साल पहले नई वाहन निर्माता कंपनी Lynk&Co. का उदय हुआ था। इस कंपनी की स्थापना करने वाले समूह Geely के अंतर्गत ही Volvo और Lotus जैसी बड़ी कार मेकर्स कंपनियां भी आती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
lynk and co 01
Lynk&Co. ने इस साल की शुरुआत में नई एसयूवी कार '01' पेश की थी और इसे हाल ही में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने कार की कीमत का खुलासा करने के साथ इसके लिए प्री-ऑडर्स की तारीख का भी खुलासा किया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
lynk and co 01
अब इस कार ने इतिहास रच दिया है और यह दुनिया की सबसे तेज बिकने वाली कार बन गई है। 17 नवंबर को Lynk&Co. 01 एसयूवी कार की 6000 यूनिट प्री-बुकिंग के लिए रखी गई थी। हैरान करने वाली बात है कि मात्र 137 सेकेंड में ही कार की सभी 6000 यूनिट बुक हो गई। बुकिंग को ऑनलाइन किया गया था।
4 of 5
lynk and co 01
इस कार में पेट्रोल इंजन दिया गया है, हालांकि भविष्य में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी आएगा। चीन में इस कार की कीमत 15-20 लाख रुपए है। हालांकि यूरोप में इस कार की कीमत और बढ़ जाएगी।
इस ऐतिहासिक क्षण को सेलिब्रेट करते हुए Lynk & Co के वाइस प्रेजिडेंट ने कहा, 'हमें गर्व हो रहा है कि यह कार इतनी तेजी से बिकी। दरअसल, अब सफर की शुरुआत हुई है।'