फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडी भारत में 15 जनवरी को लॉन्च करेगी क्यू8 एसयूवी, ये होंगी विशेषताएं

Fri, 15 Nov 2019 08:16 AM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऑडी - फोटो : Social Media
लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी (Audi) भारत में 15 जनवरी 2020 में अपनी नई कार Q8 SUV लॉन्च करेगी। इस लॉन्चिंग के साथ कंपनी भारत जैसे सवा अरब आबादी वाले देश में साल 2025 तक अपने कारोबार को विस्तार देना चाहती है। बता दें कि ऑडी इंडिया ने इस कार के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस मॉडल की लॉन्चिंग से कंपनी लग्जरी कार सेगमेंट में अपना एक और उत्पाद पेश करने जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
ऑडी - फोटो : Social Media
ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने बताया कि ऑडी क्यू8 कंपनी की 2025 की रणनीति का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कंपनी सी और डी सेगमेंट में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराना चाहती है और डी सेगमेंट में क्यू8 का बड़ा योगदान होगा।
विज्ञापन

3 of 6
ऑडी - फोटो : Social Media
संभावित फीचर्स
वहीं फीचर्स की बात करें तो ऑडी इस कार में 3.0 लीटर टीएमएसआई वाला पेट्रोल इंजन दे सकती है। जो 340एचपी वाला हो सकता है। यह कार पांच सीटर 10.1 इंच एमएमआई टच रिस्पॉन्स डिस्प्ले के साथ 8.6 इंच डिजिटल डिस्प्ले मिल सकता है। इन्हें एयर कंडिशनिंग सिस्टम के नीचे फिट किया जाता है। 12.3 इंच का हाई रेजॉलूशन डिस्प्ले में दो व्यू दिए गए हैं जो मल्टिफंक्शन स्टियरिंग वील से कंट्रोल होते हैं।

4 of 6
ऑडी - फोटो : Social Media
अन्य फीचर्स
इसके अलावा इस कार में क्रूज असिस्ट, क्रॉसिंग असिस्ट, कर्ब वार्निंग, लेन चेंज वॉर्निंग और 360 डिग्री कैमरा दिए गए हैं। यह कंपनी की दूसरी कार होगी, जो बीएस6 के साथ आएगी। बता दें कंपनी ने ए6 को बीएस6 के साथ लॉन्च किया था।
विज्ञापन

5 of 6
ऑडी - फोटो : Social Media
ए6 की एक्स शोरूम कीमत 54.20 लाख से 59.20 लाख रुपये के बीच है। ऐसे में  8वीं पीढ़ी की कार है जो नई स्टाइल, बेहतर इंटीरियर, पीछे की तरफ ज्यादा स्पेस और कई नई टेक्नॉलजी के साथ आने वाला बिल्कुल नया मॉडल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑडी - फोटो : Social Media
ऑडी की इस शानदार सिडैन कार की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। बता दें कि ए6 को शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 6.8 सेकंड का समय लगता है। ऑडी का दावा है इसका माइलेज 14.11 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। नई ऑडी की भारतीय बाजार में मर्सेडीज-बेंज ई-क्लास, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, वॉल्वो एस90 और जैगवार एक्सएफ जैसी लग्जरी कारों से टक्कर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें