सांकेतिक
- फोटो : Bajaj Auto
बजाज ऑटो: 26 फीसदी घटी बिक्री
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की जून 2020 में 26 फीसदी बिक्री घटी है। कंपनी ने जून 2020 में 1,46,695 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि, जून 2019 में कंपनी ने 1,99,340 यूनिट्स की बिक्री की थी। एक्सपोर्ट में कंपनी को 29 फीसदी गिरावट का सामना करना पड़ा है। जून 2020 में कंपनी ने 1,08,427 यूनिट्स का निर्यात किया है। जबकि, जून 2019 में कंपनी ने 1,51,951 यूनिट्स का निर्यात किया था।
कंपनी ने अप्रैल-जून 2020 के दौरान भारतीय बाजार में 1,85,981 वाहनों की बिक्री की। जबकि, अप्रैल-जून 2019 में कंपनी ने 6,10,936 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले कंपनी को इस दौरान 70 फीसदी की गिरावट का सामना करना पड़ा है।