फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया की 'मोस्ट अवेटेड कार' शुक्रवार को हो रही है लॉन्च, क्या वाकई होगी आपके बजट में, जानिए

Thu, 17 Sep 2020 06:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Kia Sonet - फोटो : Kia Motrors
भारत की सबसे बहुप्रतीक्षित कारों में से एक Kia Sonet (किआ सोनेट) आखिरकार शुक्रवार, 18 सितंबर को लॉन्च हो रही है और इसके साथ ही इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। यह लोकप्रिय SUV Seltos (सेल्टोस) और लक्जरी MPV Carnival (कार्निवल) के बाद Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) का भारत में तीसरा उत्पाद होगा। सोनेट की एंट्री भारतीय कार बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धा वाले सेगमेंट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में हो रही है और यहां इसका मुकाबला Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Tata Nexon (टाटा नेक्सन) और Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) जैसी कारों से होगा। 
विज्ञापन

2 of 12
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
इस कार की के प्रति लोगों की दीवानी का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी प्री-बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन 6,523 ग्राहकों ने Kia Sonet को बुक किया है। ग्राहकों 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर Kia के सभी आधिकारिक डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इस कार की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। किआ सोनेट एसयूवी में दिए जाने वाले फीचर्स की वजह से यह कार पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन जिस सेगमेंट में यह आ रही है वहां अपने लिए जगह बनाने इसकी कीमत क्या रखी जाएगी, यह बहुत अहम होगा। 
विज्ञापन

3 of 12
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
रिपोर्ट के मुताबिक किआ मोटर्स के कई डीलरों से मिले इनपुट्स के आधार पर, यह उम्मीद की जा सकती है कि भारत में Sonet की कीमत 7 लाख से शुरू हो सकती है। यह दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत होगी। लेकिन वास्तव में इस सेगमेंट में असरदार छाप छोड़ने और ज्यादा आक्रामक एंट्री प्राइस टैग के लिए किआ सोनेट की कीमत लगभग 6.70 लाख रुपये से 6.80 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। बेशक, यह कीमत भविष्य में बढ़ सकती है क्योंकि Seltos के मामले में Kia ने इसी तरह की रणनीति का इस्तेमाल किया था। इसके लॉन्च के कुछ महीनों के भीतर ही इंट्रोडक्टरी ऑफर के खत्म होते ही एसयूवी की कीमत मामूली बढ़ोतरी कर दी गई थी। 

4 of 12
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
7 लाख की अपेक्षित एंट्री लेवल कीमत से सोनेट को अपने प्रतिद्वंद्वियों जैसे मारुति विटारा ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी 300 और टाटा नेक्सन पर बढ़त बनाने में मदद मिलेगी। इन सभी की कीमत थोड़े ज्यादा से शुरू होती है। मारुति विटारा ब्रेजा की कीमत 7.34 लाख रुपये, महिंद्रा एक्सयूवी 300 की कीमत 7.95 लाख रुपये और टाटा नेक्सन की कीमत 6.99 लाख के थोड़े ऊंचे प्राइस टैग से शुरू होती है। यह सभी दिल्ली में एक्स-शोरूम की कीमतें हैं। 
विज्ञापन

5 of 12
Kia Sonet Rear - फोटो : For Refernce Only
कुल मिलाकर कह सकते हैं कि इस बात की सबसे अधिक संभावना है कि किआ सोनेट को ह्यूंदै वेन्यू की बराबरी में पेश करे, जो इस समय इस सेगमेंट की लीडर है और इसकी कीमत 6.70 लाख रुपये है। 

सोनेट को सेल्टोस की तरह ही डुअल ट्रिम में उपलब्ध कराया जाएगा- GT Line (जीटी लाइन) और Tech Line (HT Line) [टेक लाइन (एचटी लाइन)]। GT Line तीन वेरिएंट्स - GTK, GTX और GTX+ में आएगी, वहीं Tech Line को चार ट्रिम्स- HTE, HTK, HTX और HTX+ में पेश किया जाएगा। टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 13 लाख रुपये तक जा सकती है।
विज्ञापन

6 of 12
Kia Sonet - फोटो : Kia
इंजन
ह्यूंदै वेन्यू के इंजन पर आधारित होने की वजह से उम्मीद है कि सोनट में भी वही इंजन और गियरबॉक्स मिलेगा। Kia Sonet 3 इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। यह 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ डुअल-क्लच AT, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर 100 PS डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होंगे। वेन्यू में मिलने वाली नई फीचर iMT सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सोनेट में भी मिलेगी। 
विज्ञापन

7 of 12
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : Kia
वेरिएंट के आधार पर डिटेल्स
किआ सोनट के Tech Line वेरिएंट्स में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। जबकि GT Line ट्रिम्स में 1.0-लीटर जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। GT Line वेरिएंट्स को स्पोर्टी स्टाइलिंग मिलेगी जिसमें रेड एक्सटीरियर एक्सेंट, ऑल-ब्लैक इंटीरियर विद रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील होगा। जबकि Tech Line ट्रिम्स में रेड एक्सेंट नहीं मिलेगी, इसकी बजाए इसमें डुअल टोन ब्लैक-बेज इंटीरियर और एक गोल स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है। बता दें कि हाल ही में ह्यूंदै ने भी वेन्यू के लिए स्पोर्ट ट्रिम पेश किया था, जो कि सॉनेट के जीटी लाइन वेरिएंट जैसा है। 

8 of 12
Kia Sonet Parking Sensors - फोटो : Kia Motrors
कितना माइलेज देगी सोनेट
लीक रिपोर्ट के अनुसार, किआ सोनेट के 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। यह आंकड़ा ARAI के मुताबिक है। यह वेरिएंट सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलेगा। यह इंजन 83PS का पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। सोनेट का यह वेरिएंट सिर्फ 13.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।  इसी इंजन और ट्रांसमिशन विक्ल के साथ Hyundai Venue का माइलेज 17.52 किलोमीटर प्रति लीटर है। 

9 of 12
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : For Refernce Only
iMT वेरिएंट का माइलेज 
Kia Sonet का 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट iMT के साथ-साथ 7 DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) के साथ आएगा। यह इंजन 120 PS का पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। iMT के साथ किआ सॉनेट का माइलेज 18.2 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। यह वेरिएंट सिर्फ 12.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं, 7DCT के साथ सोनेट का माइलेज 18.3 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। यह वेरिएंट 11.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। ह्यूंदै वेन्यू DCT का माइलेज 18.15 किलोमीटर प्रति लीटर है। 

10 of 12
Kia Sonet - फोटो : For Refernce Only
1.5-लीटर डीजल वेरिएंट का माइलेज
Kia Sonet 1.5-लीटर डीजल इंजन 6 MT (मैनुअल ट्रांसमिशन) और 6 AT (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) विकल्प के साथ आएगी। दोनों ट्रांसमिशन में पावर और टॉर्क आउटपुट अलग-अलग हैं। 6 MT डीजल सोनेट 24.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। यह वेरिएंट 12.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि 6 AT सोनेट में 19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। और यह वेरिएंट 11.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 

11 of 12
Kia Sonet Vantilated Seats - फोटो : Kia Motrors
फीचर्स
किआ सोनेट में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे। यानी यह फीचर्स इस सेगमेंट की गाड़ियों में सिर्फ किआ सोनेट में ही उपलब्ध होंगे। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इस एसयूवी में लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इस कार में UVO कनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी मिलेगी जिसमें 5 सेगमेंट के तहत 37 फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो किआ सोनेट में एबीएस के साथ ड्यूल फ्रंट एयरबैग जैसे सुरक्षा उपकरण स्टैंडर्ड मिलेंगे। 
विज्ञापन

12 of 12
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
डिजाइन
सेल्टोस की तरह सोनेट की डिजाइनिंग में भी किआ मोटर्स ने कोई कोरकसर बाकी नहीं छोड़ी है। डिजाइन इसका यूएसपी है, जो इसे इस सेगमेंट की बाकी गाड़ियों से अलग करता है। सोनेट में टाइदर नोट ग्रिल, हार्टबीट DRLs, बोल्ड फ्रंट फेसिया, एलईडी टेललैंप, सिल्वर फिनिश फॉक्स स्किड प्लेट जैसे डिजाइनिंग एलीमेंट्स मिलते हैं। वहीं लॉन्च होने के बाद इस सेगमेंट की यह सबसे चौड़ी एसयूवी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें