फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या Toyota Urban Cruiser की लॉन्चिंग का है इंतजार, जानिए किस वैरिएंट में मिलेगा कौन सा फीचर

Thu, 17 Sep 2020 01:39 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushmann Khurrana as Brand Ambassador for all-new UrbanCruiser - फोटो : toyota
मारुति विटारा ब्रेजा की रीबैज वर्जन टोयोटा अर्बन क्रूजर 23 सितंबर को पेश हो रही है। ऑटो सेक्टर को किआ सोनेट के बाद अर्बन क्रूजर के आने का इंतजार है। लॉन्चिंग से पहले ही अर्बन क्रूजर की कुछ डिटेल्स लीक हुई हैं, जिसमें इसके वैरिएंट्स और फीचर्स के बारे में पता चला है...
 
विज्ञापन

2 of 5
Toyota Urban Cruiser - फोटो : toyota (For Reference Only)

11 हजार रुपये की टोकन राशि में बुकिंग

23 सितंबर को लॉन्च हो रही है टोयोटा अर्बन क्रूजर की आधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू हो चुकी है। 11 हजार रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कराया जा सकता है। लेकिन अगर आप क्रूजर को बुक कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। इसमें 1.5 लीटर 4-सिलंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी।   
विज्ञापन

3 of 5
Toyota Urban Cruiser - फोटो : toyota

टॉप प्रीमियम वैरिएंट में डुअलटोन शेड

इसके ऑटोमैटिक वैरिएंट में माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम स्टैंडर्ड मिलेगा। वहीं यह छह मोनोटोन और 3-डुअल टोन रंगों में उपलब्ध होगी। अर्बन क्रूजर तीन वैरिएंट्स मिड, हाई और प्रीमियम में पेश होगी। इसके टॉप प्रीमियम वैरिएंट में डुअलटोन शेड मिलेगा। बाकी वैरिएंट्स मोनोटोन रंगों में उपलब्ध होंगे।

4 of 5
Toyota Urban Cruiser Interior - फोटो : toyota (For Reference Only)

मिड वैरिएंट

  • एक्सटीरियर- एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी डीआरएल, इंटीग्रेटेड टर्न इंडीकेटर, रिअर टेल लाइट्स और स्पॉयलर, 16-इंच स्टील व्हील कवर के साथ।
  • इंटीरियर- डुअल टोन इंटीरियर, रैन पैटर्न सीट अपहोलस्ट्री, डार्कर ब्राउन फैब्रिक डोर ट्रिम।
  • मैनुअल डे-नाइट इंटरनल रिअरव्यू मिरर, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल।
  • एमपी3, एफएम, ऑक्स, ब्लूटुथ कनेक्टिविटी के साथ के साथ स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल।
  • डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर पार्किंग सेंसर्स, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर।

हाई वैरिएंट

  • मिड वैरिएंट के फीचर्स के अलावा अलॉय व्हील्स के साथ ब्लैंक सेंटर कैप मिलेगी।
  • इंटीरियर में सीटों पर हनीकॉम्ब पैटर्न मिलेगा। साथ ही, 7-इंच स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंपोटेनमेंट सिस्टम के साथ एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का स्पोर्ट और दूसरे कनेक्टिविटी फीचर मिलेंगे।
  • इसमें क्रूज कंट्रोल का भी फीचर मिलेगा।    

प्रीमियम वैरिएंट

  • हाई वैरिएंट्स के फीचर के अलावा फ्रंट एलईडी फॉग लैंप्स के साथ डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलेंगे।
  • साथ ही रेन सेंसिग वाइपर्स का भी फीचर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Toyota Urban Cruiser Package - फोटो : toyota

मुफ्त दो साल मैंटेनेंस पैकेज

उम्मीद जताई जा रही है कि टोयोटा अर्बन क्रूजर की कीमत 7.99 लाख रुपये से 11.65 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। वहीं कंपनी क्रूजर की प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को मुफ्त दो साल मैंटेनेंस पैकेज देगी। टोयोटा इंडिया के ऑफर के तहत जो ग्राहक अर्बन क्रूजर की लॉन्चिंग से पहले इस एसयूवी को बुकिंग करते हैं, उन्हें कंपनी की ओर से 2 साल तक नो-कॉस्ट पीरियोडिक मेंटेनेंस पैकेज मिलेगा। यानी दो साल तक उनकी इस नई कार का मेंटेनेंस बिल्कुल मुफ्त होगा। अर्बन क्रूजर के साथ ग्राहकों को 3 साल तक या एक लाख किलोमीटर (जो भी पहले पूरा हो) की वारंटी मिलेगी। नई एसयूवी के लॉन्च हो जाने के बाद हो सकता है कि टोयोटा अपने सर्विस प्रोग्राम की कीमत बढ़ा दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें