Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Kia Sonet (किआ सोनेट) को भारत में लॉन्च कर दिया है। किआ मोटर्स इंडिया की लोकप्रिय SUV Seltos (सेल्टोस) और लक्जरी MPV Carnival (कार्निवल) के बाद यह कंपनी का भारत में तीसरा प्रोडक्ट है। बता दें कि कंपनी ने Kia Sonet दो भारतीय बाजार में 15 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसमें 30 से भी ज्यादा सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। आज हम आपको इसके सभी वेरिएंट्स की दिल्ली एक्स-शोरूम और ऑनरोड कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप खुद तय कर सकें कि आपके बजट में कौन सा वेरिएंट है सबसे बेस्ट। डालते हैं एक नजर।