Kia Motors की पहली एसयूवी Seltos की प्री-बुकिंग आज से भारत में शुरू हो गई है। बुकिंग के लिए ग्राहकों को 25,000 रुपये की राशि देनी होगी। बुकिंग के लिए Kia की ऑनलाइन वेबसाइट या भारत में कंपनी के 206 सेल्स पॉइंट्स से संपर्क लिया जा सकता है। 22 अगस्त को कंपनी Seltos को लांच करेगी और तभी इसकी डिलीवरी भी शुरू होगी।