किआ सेल्टोस की बुकिंग शुरू
- फोटो : KIA
जिस तरह Hyundai अपनी कारों में ज्यादा फीचर्स देने की कोशिश करती है ठीक वैसे ही किआ भी नई सेल्टोस में कई फीचर्स को शामिल करेगी, जी हां आगामी कार में 6 एयरबैग, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण, वाहन स्थिरता प्रबंधन, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इतना ही नहीं इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलेगा जो UVO कनेक्ट सिस्टम से लैस होगा। इससे कार हमेशा इंटरनेट से कनेक्ट रहेगी।