फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Kia Seltos: पैनोरमिक सनरूफ के साथ आ रही है नई सेल्टोस, जानें क्या है यह शानदार फीचर

Wed, 24 Mar 2021 02:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Kia Seltos - फोटो : PTI
दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Kia Corporation ने भारत में अपनी पहली कार Kia Seltos (किआ सेल्टोस) एसयूवी के साथ एंट्री की थी और आती ही हिट हो गई थी। किआ सेल्टोस को भारतीय बाजार में जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद से कंपनी ने इसकी अच्छी खासी बिक्री की है। पिछले साल जून में, इस एसयूवी को पहली बार कुछ नए अपडेट्स और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया गया था। लेकिन भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अब कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी में कुछ बड़े बदलाव करने जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
Kia Seltos - फोटो : For Reference Only
'27 अप्रैल को बड़ा एलान'
किआ के बयान के मुताबिक कंपनी 27 अप्रैल, 2021 को 'एक बड़ी घोषणा' करने की तैयारी कर रही है। हालांकि कंपनी ने इस घोषणा के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी उम्मीद है कि 2021 सेल्टोस को कुछ नए अपडेट के साथ-साथ नए लोगो के साथ पेश किया जाएगा। कार निर्माता ने अभी तक प्रॉडक्ट डिटेल्स साझा नहीं की है। लेकिन कंपनी 2021 किआ सेल्टोस में एक पैनोरमिक सनरूफ दे सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
Kia seltos - फोटो : Kia Motors
इनमें मिलता है यह फीचर
नया पैनोरमिक सनरूफ कार के स्टैंडर्ड पावर यूनिट को रिप्लेस कर सकता है। हालांकि, यह फीचर्स सिर्फ हाई-ट्रिम में ही दिया जा सकता है। इस समय, पावर सनरूफ का फीचर सेल्टोस के HTX+ और GTK+ वेरिएंट में ही मिलता है। बाजार में सेल्टोस को टक्कर देने वाली ह्यूंदै क्रेटा, एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर समेत ज्यादा एसयूवी में पैरोनमिक सनरूफ का फीचर मिलता है। इस साल आनेवाली न्यू जेनरेशन महिंद्रा XUV500 एसयूवी में भी पैरोनमिक सनरूफ का फीचर मिल सकता है। 

4 of 6
Kia Seltos - फोटो : Kia Motors
क्या होता है पैरोनमिक सनरूफ
आमतौर पर मिलने वाला स्टैंडर्ड सनरूफ कॉम्पैक्ट होता है और फ्रंट सीटों के ऊपर होता है। वहीं पैरोनमिक सनरूफ कार की छत की लगभग पूरी लंबाई तक होता है। पैरोनमिक सनरूफ में कार की फ्रंट और रियर दोनों सीटें कवर हो जाती हैं। पैरोनमिक सनरूफ के फीचर को शामिल किए जाने के अलावा 2021 किआ सेल्टोस में कोई और बदलाव किए जाने की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 6
Kia Seltos - फोटो : Team-BHP
इंजन डिटेल्स
किआ सेल्टोस को बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 115 bhp का पावर और 144 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। 1.4-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन 140 bhp का पीक पावर और 242 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kia Seltos - फोटो : Kia Motors
ड्राइविंग मोड
वहीं किआ सेल्टोस के डीजल मॉडल में 1.5-लीटर इंजन मिलता है। यह इंजन 115 hp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। सेल्टोस में तीन ड्राइव मोड - नॉर्मल, इको और स्पोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें तीन टैरेन (क्षेत्र) मोड - वेट, मड और सैंड भी मिलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें