भारत में पिछले साल अगस्त 2019 में एक कार के जरिये एंट्री करने वाली Kia Motors (किआ मोटर) अब टॉप-10 ऑटोमोबाइल कंपनियों में शुमार हो गई। दक्षिण कोरियाई कंपनी की Kia Seltos भारत में आई और छा गई। Kia Seltos मिड साइज Compact SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकनेवाली कार बन गई। इतना ही नहीं इसने इस सेगमेंट की बादशाह रही Hyundai Creta को पिछले कुछ महीनों के दौरान बिक्री के मामले में पछाड़ दिया, सिर्फ दिसंबर को छोड़कर। दिसंबर महीने में Creta की बिक्री Seltos से ज्यादा हुई। कंपनी को मिले बंपर रेस्पॉन्स के बाद कंपनी इस साल में नई कारें लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है। वहीं भारतीय बाजार में कार की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने सेल्टोस की कीमतें भी बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Kia seltos
- फोटो : kia motors
बंपर बिक्री
5 सीटर Compact SUV Kia Seltos ने 50,000 से ज्यादा यूनिट्स बेच दी है और ऐसा लगता नहीं कि आने वाले समय में जल्दी इसकी मांग में कमी आने वाली है। हालांकि Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में आने वाली न्यू जेनरेशन Creta का मुकाबला यह कैसे करेगी यह देखने वाली है। न्यू जेनरेशन Hyundai Creta मार्च 2020 के दूसरे पखवाड़े में बाजार में बिक्री के लिए आ जाएगी। Kia Seltos की बुकिंग पहले ही एक लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है, और इसमें भी सबसे ज्यादा मांग टॉप-स्पेक वेरिएंट की है।
विज्ञापन
3 of 5
Kia Seltos
- फोटो : Amar Ujala
मिलते हैं तीन इंजन
बीएस6 इंजन के साथ आने वाली Kia Seltos में तीसरी पीढ़ी का स्मार्टस्ट्रीम इंजन लगा है, और यह तीन अलग-अलग इंजन विकल्पों में बेचा जाता है। 1.5-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल मोटर 115 PS और 144 Nm का टार्क जनरेट करता है जबकि 1.5-लीटर VGT डीजल 115 PS और 250 Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं छोटा 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड जीडीआई पेट्रोल इंजन 140 PS और 242 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
4 of 5
Kia seltos
- फोटो : kia motors
कीमत
ये एसयूवी तीन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन, आईवीटी और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। Kia Seltos की माइलेज 16 से 21 किमी प्रतिलीटर है। कीमत बढ़ने के बाद सेल्टोस की कीमत 9.89 लाख रुपये और 17.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।
Kia Seltos एक कनेक्टेड कार है इसमें नेविगेशन, सेफ्टी और सिक्योरिटी, व्हीकल मैनेजमेंट और रिमोट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स को शामिल किया है। इसके आलावा इसमें नेविगेशन के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, साथ ही इसमें 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, 8-इंच हेड्स-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री सराउंड कैमरा और एयर प्यूरिफायर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, एबीएस, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, ईएससी, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक ब्रेक-फोर्स असिस्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।