कंपनी का कहना है कि Seltos एसयूवी के लिए 86,840 बुकिंग हुई है। कंपनी ने अगस्त में 6,236, सितंबर में 7,754 और अक्तूबर में 12,854 कारें बेची है। वहीं, किआ Seltos की वेटिंग कम करने के लिए डुअल क्लच ट्रांसमिशन और डीजल ऑटो वेरियंट का उत्पादन कर रही है।
भारत में Kia मोटर्स के उपाध्यक्ष मनोहर भट्ट ने कहा कि हमारी 100 दिनों की यात्रा बहुत बढ़िया है। लोगों ने हमें जो प्यार दिया उसके लिए शुक्रिया। हम यूवी सेगमेंट को आगे बढ़ाने वाली किआ सेल्टोस के लिए लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाी देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम सेल्टोस और आने वाले नए उत्पादों के जरिये देश को श्चर्यचकित करते रहेंगे।
Kia Seltos एक कनेक्टेड कार है इसमें नेविगेशन, सेफ्टी और सिक्योरिटी, व्हीकल मैनेजमेंट और रिमोट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स को शामिल किया है। इसके आलावा इसमें नेविगेशन के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, साथ ही इसमें 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, 8-इंच हेड्स-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री सराउंड कैमरा और एयर प्यूरिफायर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, एबीएस, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, ईएससी, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक ब्रेक-फोर्स असिस्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
बीएस6 इंजन के साथ आने वाली Kia Seltos में तीसरी पीढ़ी का स्मार्टस्ट्रीम इंजन लगा है, जो तीन वेरियंट 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल में मिलता है। ये इंजन तीन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन, आईवीटी और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।
Kia Seltos का माइलेज 16 से 21 किमी प्रतिलीटर है। जबकि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये से 16.99 लाख रुपये तक है।