फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेकेंड हैंड बाइक खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, सस्ते बजट में मिलेगा नई गाड़ी का मजा

Sat, 27 Jun 2020 12:37 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो - फोटो : PTI
अगर आपके पास नई बाइक का बजट नहीं है और आप सेकेंड हैंड बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपकी मदद कर सकती है। हम आपको उन पांच बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सेकेंड हैंड बाइक खरीदते समय आपके बड़े काम आएंगी। इनकी मदद से आप कम बजट में नई बाइक जैसा अनुभव पा सकेंगे। तो डालते हैं एक नजर, इन छोटी-छोटी मगर मोटी बातों पर।
विज्ञापन

2 of 6
Best bike under Rs 40000 - फोटो : Social

खरीदने से पहले की तैयारी

सबसे पहला सवाल आपको खुद से पूछना होगा कि आपको चाहिए क्या? वो कौन से फीचर हैं जिनकी आपको सबसे ज्यादा जरूरत है। उस आधार पर एक  नया लिस्ट बना लीजिए। इसके लिए आप ऑन लाइन वेबसाइट्स, मैकेनिक या पास के किसी बाइक सर्विस सेंटर की भी मदद ले सकते हैं, जहां आपको बाइक के पार्ट्स और फीचर्स की अच्छी जानकारी मिल सकती है। अब आप अपनी जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बाइक की कीमत और फीचर्स को कम्पेयर कीजिए।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक - फोटो : Social Media

कहां खरीद सकते हैं सेकेंड हैंड बाइक


सेकेंड हैंड को आप तीन प्लेटफॉर्म पर खरीद सकते हैं। इनमें यूज्ड-बाइक ब्रोकर, ऑन लाइन प्लेटफॉर्म, या सीधे मोटरसाइकिल मालिक से, जो आपको बेचने में दिलचस्पी रखता है। ब्रोकर आपको वर्कशॉप से लेकर गाड़ी की टेस्ट राइडिंग तक करा सकता है। हालांकि, इसमें आपको ब्रोकर को भी पैसे देने पड़ेगे। वहीं, ऑन लाइन प्लेटफॉर्म्स पर आपको इंश्योरेंस से लेकर लोन तक की सुविधा भी मिल सकती है।

4 of 6
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

गाड़ी के मालिक से करें बात

सेकेंड हैंड बाइक खरीदते समय सबसे जरूरी है कि आप इसके मालिक से बात करें। आप उससे पूछें कि वो इस गाड़ी को क्यों बेच रहा है। गाड़ी के मालिक से बात करके आपको आइडिया लग जाएगा कि गाड़ी कितनी चली है, या कहां-कहां चली है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

गाड़ी की करें जांच


सेकेंड हैंड बाइक को खरीदने से पहले अच्छी तरह से जांच लें। अगर आपके मन में कोई भी सवाल हो तो उसे जरूर पूछें। गाड़ी के टायर से लेकर बॉडी तक चेक करें। यह भी ध्यान दें कि कहीं बाइक में रस्टिंग तो नहीं आई है। इसके अलावा बाइक में कहीं बेवजह वायरिंग तो नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक - फोटो : PTI

पेपर वर्क


सेकेंड हैंड बाइक खरीदते समय सबसे जरूरी चीज है गाड़ी के कागज। कोई भी पेपर वर्क अधूरा न छोड़ें। इसके अलावा यह भी पता लगाएं कि गाड़ी या गाड़ी के मालिक पर किसी भी तरह का केस तो नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें