बजाज CT100
- फोटो : bajaj auto
बात इंजन की करें तो नई CT110 में नया 115cc का इंजन लगा है जो 8.6PS की पावर और 9.81Nm का टॉर्क देता है। इतना ही नहीं यह इंजन 4 स्पीड गियर से लैस है। कंपनी का दावा है कि नई बाइक बेहतर राइड क्वालिटी, दमदार परफॉरमेंस के साथ बेहतरीन माइलेज देगी। कीमत की बात करें तो नई CT110 के किक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 37,997 रखी है। जबकि इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 44,480 रुपये रखी है। नई CT110 अब तीन रंगों में उपलब्ध है जिसमें, मैट ऑलिव ग्रीन विथ येलो, ग्लोब ईबोनी ब्लैक विथ ब्लू और ग्लॉस फ्लेम रेड विथ ब्राइट रेड कलर शामिल है।