फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कंपनियों को है अच्छे रेसरों की तलाश, आप भी आजमा सकते हैं किस्मत

विज्ञापन
1 of 6
जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड पिछले दो दशक से भारत में चोटी के रेसरों को तलाशने और उन्हें निखारने का काम कर रही है। अब कंपनी ने देश में एक नए मिशन का आगाज किया है, जिसके तहत विश्वस्तरीय बाइक रेसर तैयार किये जाएंगे। भारतीय मोटरस्पोर्ट्स में हमेशा नई मिसाल कायम करनेवाले जेके टायर ने दोपहिया वाहनों की दिग्गज अंतर्राष्ट्रीय कंपनी सुजुकी के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी का मकसद देश में दोपहिया वाहनों की रेसिंग प्रतियोगिता का आगाज करना है।  यही नहीं इस प्रतियोगिता को  20 साल से चल रही प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रेसिंग चैंपियनशिप का हिस्सा भी बनाने की योजना है।


 
विज्ञापन

2 of 6
जेके टायर मोटरस्पोर्ट्स की दूरदर्शिता और समर्थन से जिन खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना मुकाम बनाया है, उनमें देश की दिग्गज एफ 1 जोड़ी नारायण कार्तिकेयन और करुण चंडोक के अलावा दमदार युवा रेसर अर्जुन मैनी का नाम भी शामिल है। आगामी प्रतियोगिता का नाम जेके टायर द्वारा प्रस्तुत सुजुकी जिक्सर कप 2017 रखा गया है। इसमें दो श्रेणियां रखी गई हैं, पहली 12 से 16 साल आयुवर्ग के लिए होगी, जबकि दूसरी कैटेगरी 16 साल से ज्यादा उम्र के युवा बाइकर्स के लिए होगी।

 
विज्ञापन

3 of 6
उम्मीद है कि युवा रूकी कैटेगरी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम रेड बुल रोड के जरिये रुकीज कप में युवाओं को शामिल कराने में मदद मिलेगी। ये जेके टायर्स का आजमाया हुआ तरीका है, क्योंकि कंपनी के पास कार्टिंग चरण से ही युवाओं की पहचान करने और उन्हें रेसिंग के अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार करने का भरपूर अनुभव है। सुजुकी के साथ हुई मौजूदा साझेदारी के जरिये भी युवाओं को आगे बढ़ाने का यही रास्ता अपनाया जाएगा। जिसमें चैंपियनशिप जीतने वाले रेसर को प्रतिष्ठित रेडबुल रुकी कप की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा। ये प्रतियोगिता स्पेन में होनेवाली मोटो जीपी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका देती है।
 

4 of 6
मुख्य मुकाबला 16 साल से अधिक आयुवर्ग के बाइकर्स में होगा और ये सुजुकी जिक्सर कप जैसी सफल प्रतियोगिता का हिस्सा होगा। इसके लिए लगभग 25 युवाओं का चयन किया जाएगा, जो आगामी जुलाई में कोयंबटूर में होनेवाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करेंगे। देश के हर कोने के बाइकर इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकें, इसके लिए जेके टायर मोटरस्पोर्ट्स ने देश के चार अलग अलग हिस्सों में चयन प्रक्रिया करने का फैसला किया है। दक्षिण के लिए 4 जून को बेंगलुरू में, पूर्वी भारत के लिए 10 जून को आइजॉल में, पश्चिम भारत के लिए 18 जून को पुणे में और उत्तर भारत के लिए 25 जून को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चयन किया जाएगा।


 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को किसी भी एक स्थान पर होनेवाली चयन प्रक्रिया के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद उन्हें तय तारीख और समय पर चयन स्थल पर पहुंचना होगा। वहां उन्हें सुजुकी जिक्स मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी, और उनको सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सीधे मुकाबले में एक दूसरे से प्रतियोगिता करनी होगी। इसके अलावा जेके मोटरस्पोर्ट्स के विशेषज्ञों द्वारा उन युवाओं का व्यक्तित्व भी जांचा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चयनित होनेवाले बाइकरों के नाम का एलान 27 जून को किया जाएगा। इसके बाद उन्हें कोयंबटूर में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जहां उनकी प्रतिभा को तराशकर उन्हें आगामी विश्वस्तरीय मुकाबलों के लायक बनाया जाएगा। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम सिर्फ तकनीकी ज्ञान, बाइक चलाने और रेसिंग क्लास दिये जाने तक सीमित नहीं होगा। युवाओं को विश्व के जानेमाने फिटनेस विशेषज्ञों की देखरेख में कड़ी फिटनेस ट्रेनिंग भी दी जाएगी, ये विशेषज्ञ हर बाइकसवार के पूरे कार्यक्रम की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें