अमेरिकी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी जीप ने अपनी दमदार एसयूवी कंपास को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में एफसीए ने इस कार की प्रीबुकिंग काफी पहले ही शुरू कर दी थी। यह एक दमदार एसयूवी है, जो बाजार में मौजूद अन्य गाडियों को बड़ी टक्कर देने वाली है। आइए आपको बताते हैं जीप कंपास के बारें में खास बातें...
विज्ञापन
2 of 5
जीप कंपास का निर्माण भारत में ही किया जा रहा है। इसके साथ ही यह जीप की पहली कार है जिसका निर्माण भारत में हुआ है। देश में बनने के कारण इस कार की कीमत भी कम है, जो इसके आकर्षण का एक प्रमुख कारण है।
विज्ञापन
3 of 5
जीप ने भारत में लॉन्चिंग के लिए एफसीए के साथ मिलकर कुल 280 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। जीप कंपास में आपको 1.4 लीटर का टर्बोचार्जड पेट्रोल और 2 लीटर का चार सिलेंडर वाला ट्रबोचार्जड डीजल इंजन मिलात है। पेट्रोल इंजन 160 बीएचपी की ताकत और 260 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।
4 of 5
वहीं डीजल इंजन 170 बीएचपी की शक्ति और 350 एनएम का अधिकत्म टॉर्क पैदा करता है। कार में आपको 6 स्पीड यूनिट का मैन्यूअल गियरबॉक्स और 7 स्पीड यूनिट का ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। एसयूवी में आपको फोर व्हील ड्राईव सिस्टम मिलता है।
कार की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 14.95 लाख रूपये रखी है। इस कीमत जीप कंपास एक बेहतरीन विकल्प है, जो ग्राहकों को खासा आकर्षित करने वाला है। वहीं कारे के टॉप मॉडल की कीमत 20.65 लाख रुपये रखी गई है।