jawa Perak
जावा बनाने वाली कंपनी क्लासिक लीजेंड्स ने मोटर साइकिल एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू कया है, जो महिन्द्रा फर्स्ट च्वाइस के जरिए सभी डीलरशिप पर मिलेगा। लोगों को केवल अपनी पुरानी बाइक किसी भी डीलरशिप पर लेकर जाना होगा और नई बाइक ले जा सकेंगे। वहीं फाइनेंस स्कीम के लिए एचडीएफसी बैंक, टाटा कैपिटल, आईसीआईसीआई बैंक, कैपिटल फर्स्ट, एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड और हिंदूजा लेलेंड फाइनेंस से समझौता किया गया है।