फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मोबाइल नंबर ने बदली पंजाब के मजदूर की किस्मत, जीत ली रईसों के सपनों की कार

Fri, 26 Apr 2019 08:11 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Mclaren 570S Balveer Singh Car Key
पंजाब के बलवीर ने कभी नहीं सोचा होगा कि दुबई जाना उनके लिए कितना लकी साबित होगा। आपने लोगों को लाखों-करोड़ों को लकी-ड्रा जीतते सुना होगा, लेकिन बलवीर के हाथ लकी ड्रा में ऐसा ईनाम लगा, जो तकरीबन हर करोड़पति का अरमान होता है। बलवीर को लकी ड्रा में दुनिया की महंगी कारों में शुमार कार ईनाम में मिली और यह सब हुआ एक मोबाइल नंबर की वजह से।

LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

पिछले 10 साल से दुबई में

2 of 7
Mclaren 570S Balveer Singh
पंजाब के एक छोटे से शहर के रहने वाले बलवीर सिंह पिछले 10 साल से दुबई में हैं और वहां कारपेंटर का काम करते हैं। हालांकि बलवीर पंजाब से दुबई एक अदद नौकरी की तलाश में गए थे, ताकि अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी दे सकें। लेकिन दुबई में उनकी किस्मत इस तरह से पलटा खाएगी, उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।
 
विज्ञापन

ऐसे खुली किस्मत

3 of 7
Mclaren 570S Blue balveer singh
हानी कुछ ऐसी है कि अमीरात इंटीग्रेटेड टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी ने ग्राहकों को सेवाएं बंद होने से पहले रोकने के लिए 31 जनवरी से पहले अपने मोबाइल नंबर के रजिस्ट्रेशन को रिन्यू करने के लिए एक्सपायर्ड आईडी पंजीकरण के साथ आमंत्रित किया। इनके लिए कंपनी ने एक कॉन्टेस्ट शुरू की। इन ग्राहकों में बलवीर सिंह भी शामिल थे, जिन्होंने अपने मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन रिन्यू करवाया। और इस तरह से बलवीर इस कॉन्टेस्ट में शामिल हो गए।

LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें

कहानी में आया ट्विस्ट

4 of 7
Mclaren 570S balveer singh winner
यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन कहानी ने ट्विट तब आया जब बलवीर को कंपनी की तरफ से एक फोन कॉल और मैसेज आया कि उन्होंने 2 करोड़ रुपये की McLaren 570S स्पाइडर कार लकी ड्रा में जीत ली है। पहले उन्होंने सोचा कि किसी ने मजाक किया होगा, लेकिन जब बलवीर को हकीकत पता चली तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा कि उन्होंने लकी ड्रा में टॉप प्राइज जीता है।   
 
विज्ञापन

कीमत 2 करोड़

5 of 7
Mclaren 570S sports car
इस कार के बारे में बात करें, तो McLaren 570S स्पाइडर ब्रिटिश कार कंपनी की सबसे सस्ती कार है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये है। फॉर्मूला वन से ताल्लुक रखने वाली McLaren दुनिया की सबसे बेस्ट रेसिंग-स्पोर्ट्स कार है। इसके पहली कार McLaren एफ1 थी, जो कई सालों तक दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार रही।
 
विज्ञापन

टॉप स्पीड 328 किमी प्रति घंटा

6 of 7
Mclaren 570S spider sports car
McLaren 570S कार में 3.8 लीटर ट्विन टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन लगा है, जो 562 बीएचपी की अधिकतम पॉवर और 600 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 328 किमी प्रति घंटा है। वहीं McLaren 570S स्पाइडर कार का वजन 1,359 किग्रा है और मात्र 3.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। McLaren ने 570S सीरीज में दो कारें बनाई हैं 570S कूपे और 570S जीटी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेचना चाहते हैं कार

7 of 7
Mclaren 570S Balveer Singh

वहीं दुख की बात यह है कि बलवीर इस कार को बेचने की योजना बना रहे हैं और इस कार की बिक्री से मिली रकम को बिजनेस समेत दूसरी जगहों पर निवेश करेंगे। हालांकि उनका यह फैसला तर्कसंगत है क्योंकि इस कार को मेनटेन करना बेहद महंगा है और इससकी सर्विस कराना बलवीर की कुल मंथली इनकम से भी ज्यादा है। इसलिए अपने लक पर भरोसा रखिये कि हो सकता है शायद आपकी भी किस्मत का ताला लकी ड्रा से खुल जाए।  

LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें