Okinawa PraisePro
- फोटो : Okinawa
Okinawa PraisePro
कीमत: 71,990 रुपये
अगर आप एक हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो Okinawa PraisePro आपकी पसंद बन सकता है। इसमें 2kWh की लिथियम-आयन बैटरी और 1kW की BLDC इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मोटर वॉटरप्रूफ है। यह स्कूटर Economy, Sport और Turbo समेत तीन राइडिंग मोड्स के साथ आता है। Economy मोड पर इसकी टॉप स्पीड 30-35 kmph है, जबकि Sport मोड में यह 50-60 kmph की रफ्तार से चलता है, जबकि Turbo मोड पर यह 65-70 kmph की रफ्तार से चलता है। Okinawa PraisePro फुल चार्ज होने के बाद 88 किलोमीटर और इकनॉमी मोड में 110 किलोमीटर तक तक की माइलेज देगा। फुल चार्ज होने में इसे 2-3 घंटे का समय लगेगा। सामान्य चार्जर से भी इसे चार्ज किया जा सकता है। इतना ही नहीं आप इसकी बैटरी को भी निकाल कर चार्ज कर सकतें हैं। सेफ्टी के लिए इस स्कूटर में आगे-पीछे की तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। Okinawa PraisePro में मोबाइल चार्जिंग यूएसबी पोर्ट और मोटर वॉक असिस्ट, एंटी थेफ्ट अलार्म के साथ सेंट्रल लॉकिंग, की-लेस एंट्री और फाइंड माय स्कूटर फंक्शन जैसे फीचर्स दिए गये हैं।