फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda की कारें खरीदने का बेहतरीन मौका, टॉप सेलिंग कारों पर मिल रही जबरदस्त छूट

Sat, 05 Oct 2019 03:49 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Honda Cars India
इस फेस्टिव सीजन में मारुति, ह्यूंदै समेत होंडा की कारों की बिक्री में गिरावट आई है। सितंबर में होंडा की बिक्री में 37 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। कंपनी की सितंबर में मात्र 9,301 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी माह में यह आंकड़ा 14,820 यूनिट्स का था। वहीं बिक्री को बढ़ाने के लिए होंडा अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है।

देश के ऑटो सेक्टर को दो दशकों में सबसे ज्यादा गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं होंडा अपनी पॉपुलर कारों होंडा अमेज, होंडा ब्रियो, होंडा जैज, होंडा WR-V, होंडा सिटी, होंडा BR-V, होंडा सिविक और होंडा CR-V पर अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
विज्ञापन

CRV पर पांच लाख रुपये तक का डिस्काउंट

2 of 5
Honda CR-V
होंडा अपनी एसयूवी सेगमेंट की गाड़ी सीआर-वी डीजल पर पांच लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। वहीं कंपनी इसी साल मार्च में लॉन्च हुई होंडा सिविक के डीजल वेरियंट पर ढाई लाख रुपये और पेट्रोल वेरियंट पर दो लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस लग्जरी सेडान कार की कीमत 17.94 लाख रुपये से 22.35 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

सिटी पर शानदार डिस्काउंट

3 of 5
Honda city Boot space
वहीं होंडा की सबसे पॉपुलर सेडान कार सिटी पर कंपनी शानदार डिस्काउंट दे रही है। सिटी पर कंपनी 62 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। कंपनी सिटी के डीजल और पेट्रोल वेरियंट पर 32 हजार रुपये की छूट दे रही है, साथ ही कंपनी 30 हजार रुपये तक का अतिरिक्त बोनस भी ऑफर कर रही है।

WR-V और Jazz पर बेस्ट ऑफर

4 of 5
होंडा डब्ल्यूआरवी - फोटो : Amit Dwivedi
होंडा अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी WR-V पर भी डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसमें 45 हजार रुपये की छूट शामिल है। इसमें कंपनी 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज पर 25 हजार रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी देगी। वहीं होंडा जैज पर कंपनी 25 हजार की रुपये की कैश छूट के साथ इतनी राशि का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है। यह ऑफर पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट पर लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

BR-V पर 1,10,000 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स

5 of 5
Honda Br-V - फोटो : File
होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेड़ान कार अमेज पर भी कंपनी शानदार छूट दे रही है। अमेज पर कंपनी 42 हजार रुपये तक की फायदे दे रही है। साथ ग्राहक इस कार की खरीद पर 12 हजार रुपये की कीमत में अतिरिक्त वारंटी भी ले सकते है, इसके अलावा एक्सचेंज पर 30 हजार रुपये की छूट भी मिलेगी। इसके अलावा अगर आप पुरानी कार एक्सचेंज नहीं करते हैं, तो होंडा 16 हजार रुपये की कीमत का तीन साल का मेंटीनेंस भी ऑफर कर रही है। ये सभी ऑफर्स 31 अक्टूबर तक लागू हैं।

वहीं होंडा BR-V पर 1,10,000 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स भी ऑफर कर रही है। इसमें 33,500 रुपये का कैश डिस्काउंट के साथ 26,500 रुपये की एसेसरीज भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें