Auto Expo 2020 में हमनें आपको कई नई कार्स, बाइक्स, स्कूटर्स, साइकिल्स से लेकर ATV, बस और ट्रक्स के बारे में बताया है, लेकिन अब हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर सकती है। दरअसल ऑटो एक्सपो में पहुंचे लोगों का ध्यान दो चीजों पर सबसे पहले जाता है। इनमें एक प्रोडक्ट और दूसरा उन प्रोडक्ट के सामने खड़ी मॉडल्स होती हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इन मॉडल्स को घंटों तक खड़े रहने के लिए कितने पैसे मिलते हैं? तो चलिए आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देते हैं। इसके अलावा यह भी जानते हैं कि भारतीय और विदेशी मॉडल्स की कमाई में कितने का अंतर है।