फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल कई हैचबैक्स दिखेंगी ‘मस्ताने’ रूप में, 2019 में इन कारों का जलवा

Sat, 29 Dec 2018 01:52 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो सेक्टर, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
top cars
2019 में जहां कई एसयूवी और सेडान कारें लॉन्चिंग की कतार में हैं, वहीं कई हैचबैक भी अगले साल लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। अगला साल इसलिए भी अहम है क्योंकि एंट्री सेगमेंट की ज्यादातर कारें हैचबैक से शुरू होती हैं और अप्रैल से लागू होने वाले नए सरकारी नियमों के मुताबिक कारों में अब से एबीएस, एयरबैग्स और पार्किंग सेंसर लगाना जरूरी होगा। इसका मतलब नई आने वाली कारें इन लग्जरी फीचरों से लैस होंगी। जानते हैं 2019 में लॉन्च होने वाली हैचबैक कारों के बारे में...
 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी वैगन आर

2 of 11
next gen wagon r
20019 में लॉन्च होने वाली हैचबैक्स में मारुति वैगन आर का नाम सबसे टॉप पर है। माना जा रहा है कि 2019 में 23 जनवरी को मारुति अपनी इस नई हैचबैक को रि-लॉन्च कर सकती है। वैगन आर को पहली बार दिसंबर 1999 में लॉन्च किया गया था, तब से इस कार के चार अपग्रेड आ चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वैगन आर में नया इंजन बीएस-6 होगा, क्योंकि ऑटो कंपनियों को 2020 तक हर हाल में सभी गाड़ियों में बीएस-6 इंजन लगाना जरूरी है। साथ ही मारुति वैगन आर का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करेगी, तो संभवतया 2020 तक ही आएगा, और कीमत 10 लाख से कम होगी और यह एक बार चार्ज होने के बाद 150 से 200 किमी तक चल सकेगी।
 
विज्ञापन

टाटा 45एक्स हैचबैक

3 of 11
Tata 45X Concept Car
मारुति बलेनो, हुंडई एलीट आई20, होंडा जैज़ और फॉक्सवेगन पोलो को टक्कर देने के लिए टाटा नई हैचबैक पर काम कर रही है। हाल ही में टाटा 45एक्स (कोडनेम) प्रीमियम हैचबैक को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इसे दिल्ली ऑटो शो 2018 में दिखाया गया था. इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन वाले मॉडल होंगे। टाटा 45एक्स बेस्ड हैचबैक को दिवाली 2019 के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपए से 8.5 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
 

किआ हैचबैक

4 of 11
Kia Motors Niro SUV
साउथ कोरिया की दिग्गज और दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स अपनी नई सब कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। किआ की नई एसयूवी की टक्कर मारुति सुजुकी ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट और टाटा नेक्सन से होगी। वहीं हुंडई मोटर्स की प्रीमियम सहायक कंपनी होने के नाते नई एसयूवी हुंडई एलीट आई20 पर बेस्ड हो सकती है। किआ की नई एसयूवी में वही पावरट्रेन विकल्प होगा जोकि हुंडई की अपकमिंग स्टिक्स में भी देखने को मिलेगा। इस कार में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मौजूद होंगे। इस कार की कीमत 10 लाख से शुरू होकर 16 लाख तक होगी।
 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट

5 of 11
बलेनो आरएस - फोटो : Maruti Suzuki India Limited
मारुति अपनी नई बलेनो को जून 2019 में लॉन्च कर सकती है। फेसलिफ्ट बलेनो में कॉस्मेटिक बदलाव के साथ कई नए फीचर्स दिखेंगे। वहीं, मैकेनिकली इस कार में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बंपर, अलॉय और ग्रिल में नए बदलाव हो सकते हैं। फेसलिफ्ट बलेनो में रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट्स, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंटिंग और सीट बेल्ट रिमाइंड जैसे फीचर्स भी दिए जाने की संभावना है।
 
विज्ञापन

हुंडई ग्रैंड आई10

6 of 11
Hyundai Grand i10
2017 में कंपनी ने हुंडई ग्रैंड आई10 का नया वर्जन पेश किया था। वहीं अब हुंडई अगले साल इसका फेसलिफ्ट वैरियंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नई ग्रैंड आई10 को कई बार स्पॉट भी किया जा चुका है। इसे अक्टूबर 2019 तक लॉन्च करने की संभावना है। नई ग्रैंड आई10 में हैक्सागोनल फ्रंट ग्रिल और चौड़े हेडलैंप और टेललैंप जैसे फीचर्स इस हैचबैक कार में हो सकते हैं। इस कार में कंपनी ने अपनी अपकमिंग सेडान कार एलेंट्रा फेसलिफ्ट से की कुछ डिजाइन का इस्तेमाल किया है।
 
विज्ञापन

फोर्ड फिगो

7 of 11
फोर्ड फिगो स्पोर्ट - फोटो : Amit Dwivedi
फोर्ड अब तक इकोस्पोर्ट, एस्पायर और फ्री स्टाइल को फेसलिफ्ट कर चुकी है। लेकिन अब बारी फोर्ड फिगो है, जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। फोर्ड 2019 फीगो फेसलिफ्ट की लुक एस्पायर जैसी ही होगी। इसमें फ्रंट हनीकॉम्ब ग्रिल और हेडलाइट में हैलोजन बल्बस और ग्राउंड में फॉग लैंप भी होंगे। स्पाई फोटोग्राफ्स में कैद हुई कार के साइड और टेलगेट पर बिएलयू बैजिंग दी गई है। वहीं फेसलिफ्ट फीगो का सीएनजी वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है। फेसलिफ्ट फीगो को मार्च 2019 तक भारत में लॉन्च किया जाएगा।   

रेनो क्विड

8 of 11
रेनो इंडिया की नई क्विड क्लाइंबर। - फोटो : Renault India
रेनो क्विड के फेसलिफ्ट वर्जन को कई बार स्पॉट किया जा चुका है। एंट्री लेवल हैचबैक के फ्रंट लुक, हेड लैम्प्स और टेल लैम्प्स को भी अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा रेनो क्विड के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम रही है। नई क्विड में रियर सेंटर आर्मरेस्ट, 12 वोल्ट की पावर सप्लाई और रियर सीट बेल्ट और एएमटी वेरियंट में क्रीप फंक्शन दिया जा सकता है, सिटी ट्रैफिक और चढ़ान वाले इलाकों में ड्राइविंग के दौरान बड़े काम आता है। साथ ही, कार में एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर्स भी दिए जा सकते हैं।
 

मारुति सुजुकी अल्टो

9 of 11
Maruti Suzuki Alto 800 Utsav Edition - फोटो : Maruti Suzuki
हालांकि पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि मारुति 2019 में अल्टो का प्रोडक्शन बंद कर सकती है। इसकी वजह है कि पिछले कुछ दिनों से मारुति की एंट्री सेगमेंट की कारों की सेल गिरी है और स्विफ्ट की डिमांड बढ़ी है। वहीं यह भी खबरें हैं कि लंबे समय तक बेस्ट सेलर रही अल्टो को मारुति ओवरहॉल भी कर सकती है। नई अल्टो में 800 सीसी के साथ 1.0 लीटर का इंजन भी दिया जा सकता है।
 

मर्सडीज बेंज ए-क्लास

10 of 11
Mercedes Benz A Class Sedan 2019
मर्सडीज बेंज अपनी ए-क्लास हैचबैक के साथ इसके सेडान वर्जन पर भी काम कर रही है। 2019 में इसके दोनों ही वर्जन लॉन्च किए जा सकते हैं। माना रहा है कि हैचबैक वर्जन अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। नई ए-क्लास आइटगोइंग मॉडल एमएफए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी जिसका व्हीलबेस 30 एमएम लंबा होगा। वहीं इसमें वाइडस्क्रीन कॉकपिट डिस्प्ले के साथ 10.3 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले होगा, जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस होगा। वहीं नए ए-क्लास को पूरी दुनिया में लॉन्च किया जाएगा।
 
विज्ञापन

फॉक्सवैगन पोलो जीटीआई

11 of 11
वॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई
फॉक्सवैगन जीटीआई यंगस्टर्स में काफी पॉपुलर रही है। वहीं अब फॉक्सवैगन अपनी बेस्ट सेलिंग हैचबैक कार का छठवीं पीढ़ी के मॉडल को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे 2019 के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। नई जीटीआई 5 सीटर 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस होगी, जो 200 बीएचपी की पॉवर और 320एनएम का टॉर्क देगी। इसमें 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटो बॉक्स को कंप्लीट बिल्ड यूनिट के तहत भारत में लगया जाएगा, जिसके चलते यह कार थोड़ी महंगी हो सकती है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 20 लाख के आसपास होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें