फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के खोने या चोरी होने पर अब दर्ज करानी होगी FIR, पढ़ें नए नियम

Sat, 31 Oct 2020 06:44 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Number Plates - फोटो : iStock
अब तक गाड़ी के चोरी होने पर वाहन मालिक को एफआईआर दर्ज कराना पड़ता था, लेकिन अब गाड़ी में लगी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) को बदलवाने के लिए भी एफआईआर की जरूरत पड़ेगी। दरअसल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 21 अक्तूबर को राज्यों के प्रमुख सचिवों, परिवहन आयुक्तों को एचएसआरपी को बदलने संबंधी नए नियमों की सूची भेजी है।

इसमें कहा गया है कि वाहनों में लगी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अगर खो जाती है, चोरी हो जाती है या टूट जाती है, तो वाहन मालिक को एफआईआर दर्ज करानी होगी। इसके बाद एफआईआर की कॉपी को वाहन- 4 पोर्टल पर अपलोड करना होगा, जिसके बाद नई एचएसआरपी लग पाएगी। इसके अलावा एचएसआरपी केवल परिवहन विभाग की तरफ से अधिकृत कंपनी या वाहन के डीलर्स ही लगा सकेंगे। 
 
विज्ञापन

एक नंबर प्लेट टूटने पर क्या होगा?

2 of 6
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
बता दें कि देश में 1 अप्रैल 2019 से सभी नए वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य है, जिसके चलते नए वाहनों में वाहन निर्माता और डीलर खुद इसे लगा कर दे रहे हैं। ऐसे में अगर दो पहिया वाहन की एक नंबर प्लेट टूट जाती है, तो अधिकृत कंपनी या वाहन डीलर को ही उसे बदलने का अधिकार है। इसके अलावा केवल टूटी हुई प्लेट को बदलने का वाहन मालिकों से शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

दोनों नंबर प्लेट टूटने पर क्या होगा?

3 of 6
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
वाहन के दोनों नंबर प्लेट टूटने पर प्लेट के साथ स्टीकर प्लेट भी बदले जाएंगे। इसके लिए वाहन मालिकों को तीनों प्लेट्स का शुल्क देना होगा।
 

केवल स्टीकर प्लेट खराब हुई तो?

4 of 6
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
अगर केवल स्टीकर प्लेट ही खराब होती है, तो सिर्फ उसे ही बदला जाएगा। इसके लिए वाहन मालिकों से केवल स्टीकर प्लेट का ही शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

एचएसआरपी लगवाने में कितना खर्च आएगा?

5 of 6
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
अलग-अलग वाहनों के लिए एचएसआरपी की कीमतें अलग-अलग हैं। जैसे कार के लिए इसकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है। वहीं, दो पहिया वाहनों के लिए इसकी कीमत 300 से 400 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 नवंबर से शुरू होगी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की ऑनलाइन बुकिंग

6 of 6
Hyundai Car - फोटो : Unsplash
दिल्ली में एक नवंबर 2020 से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कोडेड स्टिकर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो रही है। बता दें कि इस प्रक्रिया में लोगों को आ रही परेशानियों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अभी नई बुकिंग पर रोक लगा रखी है। दिल्ली के परिवहन मंत्री, कैलाश गहलोत ने Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान यह फैसला लिया गया है कि आउटलेट्स की संख्या को 150 से बढ़ाकर 650 किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें