फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Tucson facelift एसयूवी 14 जुलाई को भारत में होगी लॉन्च, जानें इसके फीचर्स और सभी डिटेल्स

Sun, 05 Jul 2020 12:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Hyundai Tucson facelift भारत में 14 जुलाई को लॉन्च होने वाली है। 
  • इसमें बीएस6 मानक वाला 150hp, 2.0 पेट्रोल और 182hp, 2.0 टर्बो-डीजल यूनिट्स दिए गए हैं
  • Tucson facelift को दो ट्रिम्स - जीएल ऑप्शन और जीएलएस में पेश किया जाएगा
विज्ञापन
1 of 5
Auto Expo 2020 Hyundai Tucson 2020 - फोटो : Hyundai
Hyundai (ह्यूंदै) अपनी नई Tucson facelift (ट्यूशॉन फेसलिफ्ट) को भारत में 14 जुलाई को लॉन्च करने वाली है। कपंनी अपनी इस बहुप्रतीक्षित एसयूवी को काफी पहले लॉन्च करने वाली थी लेकिन महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग में देरी हो गई। Tucson facelift को पहली बार भारत में फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
2020 Hyundai Tucson Facelift - फोटो : For Representation Only
इंजन
नई ह्यूंदै ट्यूशॉन फेसलिफ्ट में जो सबसे अहम बदलाव इसके इंजन में किया गया है। कार के पुराने मॉडल के पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन को नई बीएस6 उत्सर्जन मानकों से अपग्रेड किया गया है। इस एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 150hp का पावर और 192Nm का टार्क जेनरेट करेगा। जबकि डीजल वेरिएंट में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है जो 182hp का पावर और 400Nm का टार्क जेनरेट करेगा। दोनों इंजन के साथ एक टॉर्क-कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में पुराने मॉडल की तरह 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा, वहीं डीजल वेरिएंट में ऑल-न्यू 8-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिर्फ टॉप-मॉडल (GLS) डीजल ट्रिम में मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Tucson - फोटो : For Representation Only
डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो, नई ट्यूशॉन फेसलिफ्ट की ओवरऑल स्टाइल में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और यह पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा अलग नहीं है। हालांकि नए फेसलिफ्ट मॉडल में ह्यूंदै की कैस्केडिंग ग्रिल, नई हेडलाइट और टेल-लाइट यूनिट का नया वर्जन और फ्रंट और रियर बंपर के डिजाइन में नयापन देखने को मिलेगा। ये सभी नए फीचर्स इसे एक नया लुक देने में मदद करते हैं। 

4 of 5
Hyundai Tucson - फोटो : For Representation Only
फीचर्स
नई Tucson facelift के कैबिन का लुक नया होगा। इसके इंटीरियर में जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा वह इसका नया डैशबोर्ड का डिजाइन होगा। इसमें खासतौर पर एक नया फ्री-स्टैंडिंग 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम ह्यूंदै की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी से लैस है। इसके अलावा नई टूसॉन में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिक फ्रंट-पैसेंजर सीट अजस्टमेंट जैसे फीचर भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai Tucson - फोटो : For Representation Only
मुकाबला
भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद Tucson facelift का मुकाबला Jeep Compass (जीप कंपस) और Honda CR-V (होंडा सीआर-वी) जैसी एसयूवी कारों से होगा। कोरियाई कार निर्माता ट्यूशॉन फेसलिफ्ट को दो ट्रिम्स- GL Option (जीएल ऑप्शन) और GLS  (जीएलएस) में पेश करने जा रहा है। मैकेनिकल और कॉस्मेटिक अपडेट के साथ, अपडेटेड मॉडल की कीमत आउटगोइंग मॉडल से ज्यादा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें