Hyundai New Grand i10
- फोटो : Hyundai
नई Grand i10 Nios में नया डिजाइन और नया इंटीरियर मिलेगा। कंपनी ने इस कार की फोटो भी शेयर की है। इसके डिजाइन में काफी नयापन देखने को मिलता है इसमें नई फ्रंट कैस्कैड ग्रिल, इंटीग्रेटेड DRL और प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे फीचर्स शमिल किये हैं। कार का सामने का डिजाइन कंपनी की सैंट्रो से मिलता है। इसके अलावा कार में नया स्टाइलिश डैशबोर्ड देखने को मिलता है और इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल किया है। सेफ्टी के लिए कार में डुअल एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर्स और स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा यह कार का इंजन बीएस-6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होगा।