फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Staria MPV: नई डिजाइन वाली इस दमदार एमपीवी की दिखी पहली झलक, इन कारों को देगी टक्कर

Thu, 11 Mar 2021 03:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai Staria - फोटो : Hyundai
Hyundai Teaser : दक्षिण कोरिया की दिग्गज ऑटो निर्माता Hyundai Motor Company (ह्यूंदै मोटर कंपनी) की कारों ने अपनी कई खासियतों के साथ ही अपने स्टाइल और लुक की वजह से भी अपनी एक खास पहचान बना पाई हैं। चाहे वो किसी भी सेगमेंट की गाड़ी हो, वे अपनी अनोखी अपील के लिए जानी जाती रही हैं। MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) सेगमेंट में दुनियाभर में ऐसा कोई खास मॉडल नहीं है जिसका लुक और डिजाइन आपको ध्यान खींच सकें। लेकिन ह्यूंदै ने इस सेगमेंट में अपनी आनेवाली MPV Hyundai Staria की पहली टीजर तस्वीर जारी की है। इस सेगमेंट में यह गाड़ी काफी जुदा स्टाइज और कई सारे फीचर्स का वादा कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
Hyundai Staria - फोटो : Hyundai
लुक और डिजाइन
नई कार की टीजर तस्वीरों में इसके सिल्हूट और कार आगे और पीछे से कैसी दिखेगी इसका पता चलता है। आनेवाली ह्यूंदै स्टारिया में एक काफी महीने कारीगरी वाली क्रोम ग्रिल मेश दी गई है। इसके साथ ही इसमें चौकोर आकार के एलईडी हेडलैंप और बोनट के सामने के हिस्से में एलईडी डीआरएल है। कार के रियर का डिजाइन एक पारंपरिक एमपीवी की तरह दिखाई देता है जिसमें बड़े एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस कार में बड़ी पैनारोमिक विंडो और लोअर साइड क्रीज भी देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai Staria - फोटो : Hyundai
फीचर्स
कार के इंटीरियर की तस्वीरों से साफ है कि नई स्टारिया एमपीवी में हल्के शेड का डुअल-टोन इंटीरियर होगा। मध्य पंक्ति के यात्रियों के लिए कैप्टन सीटें होंगी। इसके अलावा एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डैशबोर्ड को सिंपल डिजाइन दियाया गया है। कार में वर्टिकल एसी वेंट्स लगाए गए हैं। इस 7-सीटर एमपीवी में के बारे में अब तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसके Hyundai Starex से बड़े होने की संभावना है जो लंबाई में 5150 मिमी, चौड़ाई में 1920 मिमी और 3200 मिमी के व्हीलबेस के साथ 1935 मिमी ऊंची कार है। 

4 of 6
Hyundai Staria - फोटो : Hyundai
यह मॉडल खास तौर पर दक्षिण एशियाई बाजारों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। खास बात यह है कि दक्षिण कोरियाई कार निर्माता ने हाल ही में भारत में Staria नाम को ट्रेडमार्क किया है। हालांकि इसके भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर कार निर्माता ने कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। लेकिन यह एमपीवी सबसे पहले फिलीपिंस में लॉन्च की जाएगी। आने वाले महीनों में इस कार का वर्ल्ड डेब्यू किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक  से पता चलता है कि Staria एमपीवी कार न्यू जेनरेशन Hyundai Starex (ह्यूंदै स्टारेक्स) हो सकती है। कंपनी इस कार को कई एशियाई बाजारों में बेचती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Staria - फोटो : Hyundai
Hyundai Staria को चुनिंदा बाजारों में पेश करेगी और अभी यह मालूम नहीं है कि इस एमपीवी को भारत में कब उतारा जाएगा। लेकिन दक्षिण कोरियाई कार निर्माता बड़े परिवारों से अपील करने के लिए कार पर बड़ा दांव लगा रहा है और यह जिन बाजारों में उतारा जा रहा है वहां यह Kia Carnival (किआ कार्निवल) जैसी कारों को टक्कर दे सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai Staria - फोटो : Hyundai
कार निर्माता भारतीय बाजार के लिए एक कॉम्पैक्ट एमपीवी की योजना बना रही है। अगर यह भारतीय बाजार में लॉन्च की जाती है, तो इसका मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga (मारुति सुजुकी अर्टिगा), Mahindra Marazzo (महिंद्रा मारजो) और जल्द आनेवाली Kia compact MPV (किआ कॉम्पैक्ट एमपीवी) से होगा। रिपोर्ट के मुताबिक ह्यूंदै की आने वाली एमपीवी में क्रेटा के जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा और यह 6 और 7 सीटों वाले लेआउट के साथ आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें