Hyundai grand i10
- फोटो : Google
Hyundai की Grand i10 अपने सेगमेंट की सबसे बेहतरीन कार है। इसकी सॉलिड built क्वालिटी, स्पेस और परफॉरमेंस का कोई जवाब नहीं है। नई Grand i10 Nios आने के बाद अभी भी यह कार बाजार में उपलब्ध है ऐसे में आप इस कार को खरीद सकते हैं क्योंकि कंपनी इस गाड़ी पर पूरे 95000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इतना ही नहीं इस कार पर 3 साल या 1 लाख किमी तक की वारंटी भी मिल रही है। साथ ही ग्राहकों की मदद के लिए 3 साल तक रोड साइड एसिस्टेंस की सुविधा भी मिल रही है। ये सभी ऑफर्स सिर्फ 31 अगस्त 2019 ही लागू होंगे। कार की कीमत 4.97 लाख रुपये से शुरू होती है और यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है।