देश की दूसरे नंबर की कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने 19 दिसंबर को अपनी नई कार Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा) को पेश किया था। इसके बाद से ही सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। मौजूदा समय में इस सेगमेंट में बिकने वाली कारों में Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर), Honda Amaze (होंडा अमेज), Ford Aspire (फोर्ड एस्पायर), Tata Tigor (टाटा टिगोर) और Volkswagen Ameo (फोक्सवैगन एमियो) है। चूंकि मारुति सुजुकी और ह्यूंदै मोटर इंडिया देश की दो बड़ी कार निर्माता कंपनियां हैं इसलिए मारुति डिजायर और ह्यूंदै ऑरा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। Hyundai Aura अगले साल 2020 में 21 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है। हम आपको बता रहे हैं इस नई कार के बारे में 7 बड़ी बातें।
विज्ञापन
2 of 7
Hyundai Aura Front
- फोटो : Social Media
BS6 इंजन मिलेगा
Hyundai Aura का डिजाइन और लुक बेहद खूबसूरत है और यह हैचबैक कार Grand i10 Nios के प्लेटफॉर्म पर पर बेस्ड है। इसकी पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी। सब-कॉम्पैक्ट सेडान Hyundai Aura में BS6 इंजन दिया गया है। यह ह्यूंदै की दूसरी कार होगी जिसमें नए उत्सर्जन मानक वाला बीएस6 इंजन मिलेगा। इससे पहले Grand i10 Nios में भी यही इंजन दिया जा चुका है। ऑरा की स्टाइलिंग कंपनी की नई हैचबैक कार Hyundai Grand i10 NIOS से प्रेरित है।
विज्ञापन
3 of 7
Hyundai Aura BS6 Engine
- फोटो : Hyundai
तीन इंजन ऑप्शन के साथ
Hyundai Aura में बीएस6 1.2 लीटर Kappa T-GDI चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 74 एचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं इसमें तीन सिलेंडर 1.2 लीटर ECOTORQ डीजल इंजन भी मिलेगा, जो 74 एचपी की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जेनरेट देगा। दोनों ही इंजन स्टैंडर्ज्ञड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड AMY ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएंगे। इसके अलावा तीन सिलेंडर 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो 99 एचपी की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जेनरेट देगा। यही इंजन ह्यूंदै वेन्यू में भी दिया गया है। इसके अलावा इसके 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन भी मिलेगा।
4 of 7
Hyundai Aura Interior
- फोटो : Social Media (सांकेतिक)
इंटीरियर
कार के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें भी Grand i10 Nios जैसा ही इंटीरियर मिलेगा। सेंटर में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। वहीं इसमें Arkamys प्रीमियम साउंड सिस्टम सेटअप, इको कोटिंग और एयर कर्टन मिलेंगे। ड्राइवर साइड पर 5.3 इंच का स्पीडोमीटर और एमआईडी के साथ वायरलेस चार्जिंग का फीचर मिलेगा। साथ ही इसके केबिन में ब्रॉन्ज (तांबे) रंग का बेजोड़ समावेश मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 7
Hyundai Aura Rear
- फोटो : Social Media
मिलेगा शानदार लुक
Aura सबकॉम्पैक्ट सेडान के फ्रंट में ट्विन बूमरैंग LED डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं जैसे कि Grand i10 Nios में मिलती हैं। इसके अलावा इसकी रूफ लाइन एक कूपे की तरह दी गई है ताकि दिखने में यह स्पोर्टी लगे। रियर में भी कई बदलाव किए गए हैं और सबसे खास बात इसमें एक 3D आउटर लेंस वाले टेल लैंप्स दिए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Hyundai Aura Launch
- फोटो : Social Media
कीमत 5.50 लाख से 9 लाख रुपये के बीच
Hyundai Aura की लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1680 एमएम और ऊंचाई 1520 एमएम है। वहीं इसमें 2450 एमएम का व्हीलबेस मिलेगा। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.50 लाख से 9 लाख रुपये के बीच होगी।
अगले साल 2020 में 21 जनवरी को लॉन्च होने वाली ह्यूंदै ऑरा का मुकाबला मारुति डिजायर और होंडा अमेज से माना जा रहा है। डिजायर और अमेज सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें हैं। इनके अलावा ऑरा का मुकाबला फॉर्ड एस्पायर, फोक्सवैगन एमियो और टाटा टिगोर जैसी इस सेगमेंट की दूसरी कारों से भी होगा। भारतीय बाजार में Hyundai Aura के आने के बाद यह कार कंपनी की हुंडई एक्सेंट को रिप्लेस करेगी।