फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जनवरी को लॉन्च हुई Hyundai Aura पर SBI का शानदार ऑफर, होगा बड़ा फायदा, कार भी मिलेगी जल्दी

Mon, 20 Jan 2020 07:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Hyundai Aura Front - फोटो : Social Media
नए साल का स्वागत सभी ने अपने अंदाज से किया। बीते साल 2019 के आखिरी महीने में लगभग सभी कार निर्माता कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की खरीद पर डिस्काउंट दिया। लेकिन अगर आप तब इन डिस्काउंट का फायदा उठाने से चूक गए तो कोई बात नहीं। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai अपनी नई Sedan कार Aura को 5 फरवरी को शुरू होने वाले Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) से पहले ही लॉन्च कर रही है।

कंपनी इसे 21 जनवरी को लॉन्च कर रही है। नई कार पर अगर खास ऑफर मिले तो ग्राहकों की तो चांदी है। भारत का सबसे बड़ी बैंक SBI (भारतीय स्टेट बैंक) अपने ग्राहकों को Hyundai Aura कार खरीदने पर कई आकर्षक ऑफर दे रहा है। SBI ने ट्वीट कर अपने ऑफर की जानकारी दी है। 
विज्ञापन

2 of 8
Hyundai Aura SBI YONO - फोटो : social media

SBI का ऑफर

SBI  की ट्वीट के मुताबिक, SBI के योनो (YONO) ऐप पर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाली Hyundai Aura बुक करने पर ढेरों ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. एसबीआई योनो ऐप पर कार की बुकिंग और कार लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस में 50 फीसदी की छूट मिलेगी. वहीं कार लोन के ब्याज पर 0.25 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा, कार की डिलिवरी में प्राथमिकता दी जाएगी.

SBI ने ट्वीट कर कहा है, "एकदम नई टेक्नोलॉजी और आराम का आनंद लेने के लिए नई Hyundai Aura में एक ड्राइव लें। एसबीआई कार लोन YONO SBI पर लेने पर प्रोसेसिंग फीस पर 50 फीसदी रियायत और ब्याज दर पर 0.25 फीसदी रियायत जैसे जबरदस्त ऑफर पाएं।" 
 


यही नहीं बैंक के मुताबिक SBI YONO पर कार की बुकिंग करें और कार की डिलिवरी में प्राथमिकता मिलेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 8
Hyundai Aura Launch - फोटो : Social Media

BS6 इंजन मिलेगा

Hyundai Aura का डिजाइन और लुक बेहद खूबसूरत है और यह हैचबैक कार Grand i10 Nios के प्लेटफॉर्म पर पर बेस्ड है। इसकी पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी। सब-कॉम्पैक्ट सेडान Hyundai Aura में BS6 इंजन दिया गया है। यह ह्यूंदै की दूसरी कार होगी जिसमें नए उत्सर्जन मानक वाला बीएस6 इंजन मिलेगा। इससे पहले Grand i10 Nios में भी यही इंजन दिया जा चुका है। ऑरा की स्टाइलिंग कंपनी की नई हैचबैक कार Hyundai Grand i10 NIOS से प्रेरित है। 

4 of 8
Hyundai Aura BS6 Engine - फोटो : Hyundai

तीन इंजन ऑप्शन के साथ

Hyundai Aura में बीएस6 1.2 लीटर Kappa T-GDI चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 74 एचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं इसमें तीन सिलेंडर 1.2 लीटर ECOTORQ डीजल इंजन भी मिलेगा, जो 74 एचपी की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जेनरेट देगा। दोनों ही इंजन स्टैंडर्ज्ञड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड AMY ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएंगे। इसके अलावा तीन सिलेंडर 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो 99 एचपी की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जेनरेट देगा। यही इंजन ह्यूंदै वेन्यू में भी दिया गया है। इसके अलावा इसके 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन भी मिलेगा।
 
विज्ञापन

5 of 8
Hyundai Aura Interior - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

इंटीरियर

कार के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें भी Grand i10 Nios जैसा ही इंटीरियर मिलेगा। सेंटर में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। वहीं इसमें Arkamys प्रीमियम साउंड सिस्टम सेटअप, इको कोटिंग और एयर कर्टन मिलेंगे। ड्राइवर साइड पर 5.3 इंच का स्पीडोमीटर और एमआईडी के साथ वायरलेस चार्जिंग का फीचर मिलेगा। साथ ही इसके केबिन में ब्रॉन्ज (तांबे) रंग का बेजोड़ समावेश मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 8
Hyundai Aura Rear - फोटो : Social Media

मिलेगा शानदार लुक

Aura सबकॉम्पैक्ट सेडान के फ्रंट में ट्विन बूमरैंग LED डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं जैसे कि Grand i10 Nios में मिलती हैं। इसके अलावा इसकी रूफ लाइन एक कूपे की तरह दी गई है ताकि दिखने में यह स्पोर्टी लगे। रियर में भी कई बदलाव किए गए हैं और सबसे खास बात इसमें एक 3D आउटर लेंस वाले टेल लैंप्स दिए हैं। 

विज्ञापन

7 of 8
Hyundai Aura Launch - फोटो : Social Media

कीमत 5.50 लाख से 9 लाख रुपये के बीच

Hyundai Aura की लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1680 एमएम और ऊंचाई 1520 एमएम है। वहीं इसमें 2450 एमएम का व्हीलबेस मिलेगा। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.50 लाख से 9 लाख रुपये के बीच होगी। 
विज्ञापन

8 of 8
Hyundai Aura White - फोटो : Social Media

इनसे है सीधा मुकाबला

अगले साल 2020 में 21 जनवरी को लॉन्च होने वाली ह्यूंदै ऑरा का मुकाबला मारुति डिजायर और होंडा अमेज से माना जा रहा है। डिजायर और अमेज सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें हैं। इनके अलावा ऑरा का मुकाबला फॉर्ड एस्पायर, फोक्सवैगन एमियो और टाटा टिगोर जैसी इस सेगमेंट की दूसरी कारों से भी होगा। भारतीय बाजार में Hyundai Aura के आने के बाद यह कार कंपनी की हुंडई एक्सेंट को रिप्लेस करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें