फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai की कारों पर मिल रही अब तक की सबसे बड़ी छूट, 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

Sun, 15 Dec 2019 03:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Hyundai - फोटो : Amar Ujala
देश की मशहूर कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), Tata Motors (टाटा मोटर्स), निसान, किआ और मर्सडीज-बैंज की वाहन महंगी करने के एलान के बाद दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने घोषणा की है कि नए साल में जनवरी से कंपनी अपनी सभी कारों के दाम बढ़ाने वाली है। हालांकि इससे पहले दिसंबर के महीने में अपनी इंवेंट्री खत्म करने और कीमत में इजाफे से पहले ह्यूंदै 'दिसंबर डिलाइट' ऑफर के तहत अपनी करों पर ग्राहकों को दो लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दे रही है। एक नई कार खरीदने का एक शानदार मौका साबित हो सकता है आपके लिए। कंपनी एंट्री लेवल कार सैंट्रो से लेकर प्रीमियम सेगमेंट की SUV (एसयूवी) कार ट्यूसॉन तक यह ऑफर दे रही है। हम आपको बता रहे हैं ह्यूंदै की किस कार पर कितने रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 10
Hyundai Santro
Hyundai Santro (ह्यूंदै सैंट्रो) के पेट्रोल मॉडल पर 55 हजार रुपये तक की शानदार छूट दे रही है। 
विज्ञापन

3 of 10
Hyundai Grand i10 - फोटो : Hyundai Grand i10 Website
कंपनी Grand i10 (ग्रैंड आई10) के पेट्रोल और डीजल, दोनों मॉडल पर 75 हजार रुपये तक का आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। 

4 of 10
Hyundai Grand i10 NOIS - फोटो : Amar Ujala
कुछ दिनों पहले लॉन्च हुई Grand i10 Nios (ग्रैंड आई10 नियोस) के पेट्रोल और डीजल, दोनों मॉडल पर 20 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। 
विज्ञापन

5 of 10
Hyundai Xcent
Hyundai (ह्यूंदै) की सब-कॉम्पैक्ट सिडैन कार Xcent के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर 95 हजार रुपये तक का बेहतरीन डिस्काउंट मिल रहा है। 
विज्ञापन

6 of 10
Hyundai Verna
Verna के पेट्रोल और डीजल, दोनों मॉडल पर कंपनी 60 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। 
विज्ञापन

7 of 10
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
Hyundai की पॉपुलर SUV Creta (क्रेटा) पर 95 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर क्रेटा के दोनों मॉडल, यानी पेट्रोल और डीजल पर उपलब्ध है। 

8 of 10
Hyundai tuscon
Hyundai की प्रीमियम SUV Tuscon (ट्यूसॉन) के पेट्रोल और डीजल मॉडल्स पर 2 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

9 of 10
Hyundai i20 Active India - फोटो : Social Media
ह्यूंदै की ओर से दिए जा रही इस छूट में एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे अलग-अलग ऑफर्स शामिल हैं। ध्यान देनेवाली बात यह है कि आपगाड़ियों के अलग-अलग वेरियंट पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में अपने शहर में मौजूद कंपनी के शोरूम डीलरशिप में उपलब्ध गाड़ियों की जानकारी लें। 
विज्ञापन

10 of 10
hyundai big car discount - फोटो : Amar Ujala
ह्यूंदै ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह कीमतों में कितना इजाफा करने वाली है। लेकिन कंपनी ने कहा है कि लागत बढ़ने के कारण कार की कीमतें बढ़ाई जाएंगी वहीं जीएसटी काउंसिल भी कारों पर टैक्स बढ़ा सकती हैं, जिसके बाद कारों की कीमतों में बढ़ोतरी होना तय है। कार विक्रेताओं का कहना है कि 1 अप्रैल 2020 से लागू किए जाने वाले भारत स्टेज-VI नियमों के मद्देनजर कार कंपनियां BS6 इंजन लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं जिससे चलते कार निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों के दाम बढा़ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें