Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) को देश में आए 25 साल पूरे हो गए। देश में स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर बुधवार को कंपनी ने बताया कि उसने अब तक 90 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की है। Maruti Suzuki 800 (मारुति सुजुकी 800) के विकल्प के पसंद के रूप में उभरने वाली कार Santro (सैंट्रो) के दिनों से लेकर Creta (क्रेटा), Verna (वरना), Venue (वेन्यू) और Grand i20 (ग्रैंड i20) जैसे गाड़ियों तक, कोरिया की इस दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी ने भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता बनने तक सफर तय किया है। इसके साथ ही यह आज भारत कारों की सबसे बड़ी निर्यातक भी है।
विज्ञापन
2 of 7
ह्यूंदै मोटर इंडिया
- फोटो : Hyundai Motor India
1996 में रखा कदम
चेन्नई के पास श्रीपेरुम्बुदूर में ह्यूंदै के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला 6 मई 1996 को रखी गई थी। ह्यूंदै ने अपने MPFI इंजन के साथ सैंट्रो जैसे उत्पाद को उतारा और भारतीय बाजार में कदम रखा। भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में इस समय खरीदारों के लिए बहुत सीमित विकल्प मौजूद थे। भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री अपनी शुरुआती अवस्था में था।
विज्ञापन
3 of 7
Hyundai Santro
- फोटो : For Refrence Only
शाहरूख खान बने सबसे पहले ब्रांड एंबेसेडर
मारुति सुजुकी 800 की हिस्सेदारी में सेंध लगाने के लिए कंपनी के बॉलीवुड के सितारे शाहरुख खान को अपना ब्रांड एंबेसेडर बनाया। कंपनी ने सेंट्रो के प्रचार के लिए बिल्कुल नए अंदाज में टीवीसी तैयार कराए, जिसमें दिखाया गया कि सैंट्रो इतनी जबरदस्त कार है कि शाहरुख खान को इसका प्रचार करने के लिए तैयार होना ही पड़ा। ह्यूंदै के अन्य उत्पाद जैसे i20, Getz और Accent बाद के वर्षों में कंपनी के लाइनअप में जुड़ते चले गए।
4 of 7
ह्यूंदै मोटर इंडिया
- फोटो : Hyundai Motor India
17.4 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी
हालांकि ह्यूंदै ने एसयूवी सहित कई अन्य पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में अपने नए मॉडल्स पेश किए। कंपनी ने अपनी बिक्री को विस्तार देने के लिए 1,154 आउटलेट और बिक्री के बाद की सर्विस देने के लिए 1,298 आउटलेट खोले। नेटवर्क को विस्तार देकर कंपनी ने बिक्री बढ़ाने में भी कामयाबी हासिल की है। Creta, Venue, Verna, Aura, i20, Grand i20 NIOS और Tuscson जैसे प्रोडक्ट्स के साथ, कार निर्माता कैलेंडर वर्ष 2020 में 17.4 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
5 of 7
Hyundai i20 2020
- फोटो : Hyundai India
ह्यूंदै मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ एसएस किम ने कहा, "आज, यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमने इतन दूरी तय कर ली है। इसके साथ ही हमने एक स्थायी और संपन्न इको सिस्टम (पारिस्थितिक तंत्र) विकसित किया है, जिससे भारतीय मोटर वाहन उद्योग का सामूहिक विकास हुआ है।"
विज्ञापन
6 of 7
Hyundai Elite i20
- फोटो : For Refrence Only
88 देशों में निर्यात
ह्यूंदै ने अब तक भारत में 4 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है और यहां से 88 देशों में अपने उत्पादों का निर्यात कर रही है। ह्यूंदै ने 2008 में 5 लाख यूनिट्स से निर्यात की शुरुआत की थी। जो आज की तारीख में बढ़कर 30 लाख तक पहुंच गई है।
कड़ी चुनौती
हालांकि ह्यूंदै के प्रशंसकों की संख्या काफी बड़ी है, लेकिन मारुति ने पिछले कई दशकों से भारतीय कार बाजार पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में Kia (किआ) जैसे नए खिलाड़ियों की भी एंट्री हुई है जो एक कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। जबकि यहां पहले से मौजूद Tata Motors (टाटा मोटर्स) और Mahindra (महिंद्रा) जैसी दिग्गज कंपनियां खुद को मजबूत बनाने में पूरी शिद्दत से जुटी हुई हैं।