फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजी मोटर्स इस साल लाएगी अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी, फुल चार्जिंग पर चलेगी 428 किमी

Wed, 20 Mar 2019 01:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
MG Motors EZS electric SUV
आजकल टीवी पर यूके की एमजी मोटर्स का विज्ञापन जमकर दिखाया जा रहा है। इससकी वजह है कि इस साल जून में एमजी एसयूवी भारत में लॉन्च हो रही है। वहीं इसके बाद एमजी मॉर्स इसी साल पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी भी लॉन्च करेगी। हालांकि MG EZS एसयूवी देश के केवल कुछ ही शहरों में लॉन्च होगी।
 
विज्ञापन

भारत में पहले होगी लॉन्च

2 of 5
Hyundai Kona
ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी को टक्कर देने के लिए एमजी मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की योजना बना रहा है। MG EZS एसयूवी को पिछले साल नवंबर में ग्वांगझू मोटर शो में शोकेस किया गया था। वहीं अब भारत पहला ऐसा देश होगा, जिसमें MG EZS एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। शुरुआत में सीबीयू रूट के जरिए इंडिया में असेंबल किया जाएगा। भारत में बने प्लांट की प्रोडक्शन कैपेसिटी केवल 80 हजार यूनिट्स की है, वहीं डिमांड बढ़ने पर 2 लाख करने की योजना है।  
 
विज्ञापन

अक्टूबर से दिसंबर के बीच लॉन्च

3 of 5
MG Motors EZS electric SUV india
MG EZS एसयूवी इस साल के आखिर में यानी अक्टूबर से दिसंबर के बीच लॉन्च होगी और भारत में लॉन्च होने वाली पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। अगले साल 2020 में कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्चिंग की तैयारी में हैं। MG EZS एसयूवी के अलावा सेम फीचर्स के साथ कोरियाई ह्यूंदै कोना भी लॉन्च होगी। हालांकि MG EZS कोना के मुकाबले ज्यादा लंबी और चौड़ी है। वहीं खबरें हैं MG EZS एसयूवी इस सेगमेंट में सबसे एससयूवी होगी। MG EZS एसयूवी की कीमत 25 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है।
 

फुल चार्ज होने पर 428 किमी की दूरी

4 of 5
MG eZS rear Auto Guangzhou
MG EZS एसयूवी की खूबियों की बात करें, तो फुल चार्जिंग पर 428 किमी की दूरी तय कर सकती है, बशर्ते इसे 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ड्राइव किया जाए। वहीं ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक 400 किमी का माइलेज देगी। इसके अलावा महिन्द्रा एंड महिन्द्रा भी केयूवी100 का का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है, जो फुल चार्जिंग पर 150 किमी की दूरी तय करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MG Motors EZS electric SUV interior
MG EZS एसयूवी डायरेक्ट करेंट पर मात्र 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी, जबकि स्लो चार्जर पर 6 घंटे का वक्त लेगी। MG EZS एसयूवी में 52.5kWh की लिथियम बैटरी होगी। इस एसयूवी की 110 kW की इलेक्ट्रिक मोटर 350 एनएम का टार्क देगी। MG EZS एसयूवी को केवल टियर-1 शहरों में ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने केवल 20 शहरों में बेचने का टारगेट रखा है। वहीं महिन्द्रा और ह्यूंदै की इलेक्ट्रिक कारें केवल 15 शहरों में ही बिकेंगी।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें