फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Kona EV पर करें 1.5 लाख रुपये तक की बंपर बचत, फुल चार्ज पर चलती है 452 किमी, जानें डिटेल्स

Mon, 08 Feb 2021 05:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai Kona EV - फोटो : Hyundai
इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार भारत में बड़ा हो रहा है। हाल के दिनों में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कारों की मांग भी बढ़ी है। भले ही ईवी सेगमेंट भारतीय बाजार में अभी अपनी शुरुआती अवस्था में है, लेकिन इसके उत्पादन और नीतियों को लेकर काम तेजी से हो रहा है। इस बीच इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai Kona EV (ह्यूंदै कोना ईवी) को इस महीने भारी छूट के साथ पेश किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
Hyundai Kona EV - फोटो : Hyundai
टाटा नेक्सन ईवी और एमजी जेडएस ईवी के बाद तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बिकनेवाली इलेक्ट्रिक कार Hyundai Kona EV (ह्यूंदै कोना ईवी) की बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए कार निर्माता इस कार पर बेहद आकर्षक ऑफर दे रही है। देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) अपनी इलेक्ट्रिक कार ह्यूंदै कोना ईवी पर करीब 1.5 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai Kona EV - फोटो : Hyundai
कार की डिटेल्स
ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक कार को 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने कोना में 39.3 kWh की बैटरी लगी है, जो 136 एचपी की पावर देता है। ARAI के मुताबिक कोना फुल चार्जिंग में 452 किमी तक की ड्राइव रेंज देती है। इसमें लगी लीथियम पॉलीमर बैटरी एसी चार्जर पर छह घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। जबकि डीसी चार्जर पर 57 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। वहीं कोना 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 9.7 सेकंड का वक्त लेती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कार की टॉप स्पीड 165 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

4 of 6
Hyundai Kona EV - फोटो : Hyundai
कीमत
ह्यूंदै कोना की कीमत 23.85 लाख रुपये है और यह कीमत सिंगल टोन कलर ऑप्शन की है। जबकि डुअल टोन ऑप्शन की कीमत 24.11 लाख रुपये है। कंपनी इस कार पर 3-साल / अनलिमिटेड किमी की वारंटी देती है। वहीं बैटरी पर 8-साल / 1.6 लाख किमी की वारंटी ऑफर है। 
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Kona EV - फोटो : Hyundai
नई कोना की रेंज ज्यादा
ह्यूंदै देश में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को बढ़ाने में जुटी हुई है। अभी तक 30 शहरों की 50 से ज्यादा डीलरशिप्स पर 7.2 किलो वॉट के एसी चार्जर्स लगाए जा चुके हैं। वहीं कंपनी अभी तक दुनियाभर में कोना की एक लाख की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है। कंपनी ने यूरोप में पेश किए कोना के नए मॉडल में ड्राइविंग रेंज में सुधार किया है। कंपनी का दावा है कि नई कोना 452 किमी की जगह 484 किमी चलेगी। वहीं इसके टॉप एंड मॉडल में 64 kWh का बैटरी पैक और 204 एचपी की इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai Kona EV - फोटो : Amar Ujala
जल्द लॉन्च होगी नई कोना ईवी
दुनियाभर में इस मॉडल को आग लगने की जोखिम की कुछ रिपोर्टों के बाद वापस बुलाया जा रहा था। इस मुद्दे को इलेक्ट्रिक वाहन के बैटरी पैक से जुड़ा बताया गया था। हालांकि, कोना इलेक्ट्रिक का नया फेसलिफ्ट मॉडल भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया गया है। नई कार के लुक और स्टाइल में मामूली बदलाव किए गए हैं, साथ ही कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। जल्द ही नए कोना इलेक्ट्रिक मॉडल को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। जो इस समय बिक्री की जा रही इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी को रिप्लेस करेगी। हालांकि, इस समय शोरूम से कोना ईवी की बिक्री को बढ़ाने के लिए ह्यूंदै इस पर 1,50,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें