Hyundai IONIQ 5
- फोटो : अमर उजाला
Hyundai IONIQ 5 के फीचर्स और डिजाइन
ह्यूंदै आयनिक 5 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3 इंच का डिजिटल कलस्टर और एंड्रॉयड ऑटो, एपल कार प्ले सपोर्ट मिलता है, जो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है। कार में अच्छा ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। इसमें आपको आपको Bose साउंड सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ह्यूंदै ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स हैं। कार के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो कार में 6 एयरबैग्स, इंजन पार्किंग ब्रेक, EBD के साथ ABS सपोर्ट और डिस्क ब्रेक का सपोर्ट दिया गया है।