फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festive Offer: 5 लाख रुपये से सस्ती इस फैमिली कार पर मिल रहा है 45000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, पढ़ें ऑफर

Sun, 11 Oct 2020 09:09 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai India
अगर आप इस त्योहारी सीजन एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अक्तूबर का महीना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल इस फेस्टिव सीजन कई कार कंपनियां अपने ग्राहकों को रिझाने के लिए भारी डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। इसी कड़ी में अब ह्यूंदै भी शामिल हो गई है। कंपनी अपनी बेस्ट सेलिंग कारों में से एक Hyundai Santro पर कुल 45000 रुपये तक की छूट दे रही है। बता दें कि Santro की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.63 लाख रुपये है। इस कार पर कंपनी की तरफ से कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। तो डालते हैं इस कार पर मिल रहे सभी ऑफर्स पर एक नजर,
 
विज्ञापन

Hyundai Santro पर क्या ऑफर?

2 of 5
Hyundai Santro - फोटो : Instagram
इस अक्तूबर Hyundai Santro के ERA वेरिएंट पर कुल 35000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ऑफर के तहत इस वेरिएंट पर ग्राहकों को 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। वहीं, पुरानी कार के बदले नई Santro ERA खरीदने पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। 

Hyundai Santro के दूसरे वेरिएंट्स पर कुल 45000 रुपये तक की छूट मिल रही है। कंपनी की तरफ से इसपर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा यह अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकता है।
विज्ञापन

Hyundai Santro: परफॉर्मेंस

3 of 5
Hyundai santro

Hyundai Santro में 4-सिलेंडर, 1.1-लीटर का SOHC पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5,500 आरपीएम पर 68 bhp का मैक्सिमम पावर और 4,500 आरपीएम पर 99 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी चुनने को मिलता है।

Hyundai Santro: फीचर्स

4 of 5
Hyundai Santro

फ्यूल क्षमता और सीटिंग अरेंजमेंट


Hyundai Santro में एक साथ पांच लोग बैठ सकते हैं। इसमें 35 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक मिलता है।


डायमेंशन


Hyundai Santro की लंबाई 3610 मिलीमीटर, चौड़ाई 1645 मिलीमीटर, ऊंचाई 1560 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2400 मिलीमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hyundai Santro: सस्पेंशन और ब्रेकिंग

5 of 5
Hyundai Santro - फोटो : Global NCAP

सस्पेंशन


Hyundai Santro के फ्रंट में FrontMcPherson Strut सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में गैस टाइप के साथ कपल्ड टॉर्सन बीम एक्सेल सस्पेंशन मिलता है।


ब्रेकिंग


बात करें इसके ब्रेकिंग फीचर्स की तो Hyundai Santro के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें