जब कार खरीदने जाते हैं तो सबसे पहले हम इस पहलू पर ध्यान देते हैं कि जो मॉडल हम पसंद कर रहे हैं उसकी बाजार में मांग कितनी है। कुछ कारें ऐसी होती हैं, जो आते ही बाजार में छा जाती हैं। वहीं इनमें से किसी कार को 'इंडिया कार ऑफ द ईयर' (ICOTY) चुना जाता है। हाल ही में नेक्स्ट जनरेशन ह्यूंदै i20 को इस अवॉर्ड से नवाजा गया है। 2006 में जब यह अवॉर्ड शुरू हुआ था, तो सुजुकी स्विफ्ट को सबसे पहले चुना गया था। यह अवॉर्ड उन्हीं कारों को मिलता है, जो कई पैरामीटर्स जैसे, वेल्यू फॉर मनी, बिल्ड क्वॉलिटी, कीमत, फ्यूल एफिशिअंसी, सेफ्टी, परफॉरमेंस जैसे मानकों पर खरा उतरती हैं। आइए जानते हैं पिछले 10 सालों में किन कारों को मिल चुका है ये अवॉर्ड....