फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सर्दी वायु प्रदूषण से बचाएंगी ये 4 धांसू कारें, जहरीली हवाओं को रोकने के लिए दिए गए हैं खास फीचर्स

Sun, 22 Nov 2020 11:15 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Creta 2020 - फोटो : Hyundai
सर्दियों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का यह हाल है कि यहां बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। कार में बैठे व्यक्ति को भी सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, ऐसी कई कारें हैं, जिनमें इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल कई कंपनियों अपनी कारों में एयर प्योरीफायर फीचर देती है, जिससे कार में बैठा बाहर से वायु प्रदूषण से खुद को बचा सकता है। आज हम आपके लिए चार ऐसी लोकप्रिय कारें लेकर आए हैं, जिनमें आपको एयर प्योरीफायर का फीचर मिलता है। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

Hyundai i20 2020

2 of 5
Hyundai i20 hatchback - फोटो : Hyundai
Hyundai i20 2020 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 10.59 लाख रुपये तक जाती है। Hyundai i20 2020 तीन इंजन में उपलब्ध है। 

इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का IVT वर्जन 87 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क, इसका मैनुअल वर्जन 82 bhp कीपावर और 115 Nm का टॉर्क, इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन 99 bhp की पावर और 240 Nm का टॉर्क, इसका 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी ने इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन का भी विकल्प दिया है।
विज्ञापन

Kia Sonet 

3 of 5
Kia Sonet - Wild by design - फोटो : Kia Motrors
Kia Sonet की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.71 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.89 लाख रुपये तक जाती है। Kia Sonet तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है। 
  • इसका 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 117 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
  • इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 81 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। 
  • इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन 113 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। किआ सोनेट में डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर का विकल्प मिलता है।

Hyundai Creta 

4 of 5
2020 hyundai Creta - फोटो : Hyundai
नई Hyundai Creta शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.81 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.89 लाख रुपये तक जाती है। 
  • Hyundai Creta (Dual VTVT) का 1591 सीसी इंजन 123PS की पावर और 151 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है
  • Hyundai Creta (CRDi) का 1396 सीसी इंजन 90PS की पावर और 239 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
  • Hyundai Creta (CRDi के साथ VGT) का 1582 सीसी इंजन 128PS की पावर और 259 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है
विज्ञापन
विज्ञापन

Kia Seltos 

5 of 5
Kia Seltos UVO - फोटो : kia
भारतीय बाजार में Kia Seltos की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 17.34 लाख रुपये तक जाती है। Kia Seltos भारत में तीन इंजन के साथ उपलब्ध है। 

इसका 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 115 PS पावर और 144 Nm का टॉर्क, 1.5-लीटर VGT डीजल इंजन 115 PS पावर और 250 Nm का टॉर्क, 1.4-लीटर Turbo GDI पेट्रोल इंजन 140 PS पावर और 242 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Kia Seltos में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन तीनों ही इंजन में स्टैंडर्ड दिया गया है। वहीं, अगर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की बात करें तो 1.5-लीटर पेट्रोल में IVT, 1.5-लीटर VGT डीजल में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 1.4-लीटर Turbo GDI पेट्रोल में 7-स्पीड DCT दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें