Maruti suzuki baleno-1
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में भी मारुति का दबदबा बरकरार है। बलेनो टॉप-10 कारों में तीसरे नंबर पर है। मार्च के मुकाबले अप्रैल में बलेनो की बिक्री में बेहद थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। बलेनो की अप्रैल में 17,355 यूनिट्स बिकीं, वहीं अप्रैल, 2018 में यह आंकड़ा 20,412 यूनिट्स का था। मार्च, 2019 में यह आंकड़ा 17,264 यूनिट्स का रहा। जबकि मार्च, 2018 में यह आंकड़ा 16,254 यूनिट्स का था। बलेनो की बिक्री में 6.21 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। मारुति ने इसी साल ही बलेनो का फेसलिफ्ट लान्च किया था।