फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महीने Maruti, Hyundai और Kia ला रही हैं तीन नई कारें, जानें बड़ी बातें

Sat, 10 Aug 2019 10:09 AM IST
Bani Kalra बनी कालरा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
upcoming cars launch in August 2019 - फोटो : Amar Ujala
लगातार मंदी की मार झेल रही ऑटो इंडस्ट्री के लिए आने वाला समय अच्छा साबित हो सकता है। अगस्त के इस महीने में 3 खास गाड़ियां लॉन्च होने जा रही हैं और उम्नीद जताई जा रही है कि ऑटो सेक्टर की धीमी रफ्तार को बूस्ट मिलेगा। जी हां Hyundai, Maruti Suzuki और kia Motors अपनी गाड़ियों को अगस्त महीने में लॉन्च करने जा रही हैं जोकि अलग-अलग सेगमेंट की जरूरत को पूरा करेंगी।
विज्ञापन

2 of 4
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Amar Ujala

मॉडल: Hyundai Grand i10 Nios
सेगमेंट: हैचबैक
लॉन्च तारीख: 20 अगस्त

हैचबैक सेगमेंट में Hyundai की Grand i10 सबसे प्रीमियम और बेस्ट क्वालिटी वाली कार मानी जाती है साथ ही इसकी परफॉरमेंस का तोड़ अभी तक किसी कार कंपनी के पास नहीं है, अब चूंकि Grand i10 को आये हुए अब काफी समय हो चुका है और समय के साथ इसमें भी कुछ अपग्रेड की जरूरत महसूस लगी। लिहाजा कंपनी ने इसे नए अवतार में उतराने का मन बनाया। भारत में 20 अगस्त को नई Grand i10 लॉन्च होने जा रही है लेकिन इस बार इसे नाम के साथ Nios जुड़ गया है जिसका मतलब होता है MORE,  यानी अब ग्राहकों की पसंदीदा Grand i10 हो गई है नई “Grand i10 Nios”, कंपनी ने हाल ही में इसकी 2 तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें इसके बाहरी फ्रंट डिजाइन और इंटीरियर की झलक नजर आती है। यह कार इस बार एक दम नया अवतार में है और काफी कुछ नया इसमें देखने को मिलेगा। वैसे इसका डिजाइन काफी हद तक Santro की याद भी दिलाता है। इसका कैबिन एकदम नया और फ्रेश है और इसमें नया 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। कंपनी इसे पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया जा सकता है। कार की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा ही होगी क्योकिं इसमें फीचर्स की लम्बी लिस्ट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

मारुति सुजुकी की सस्ती MPV

3 of 4
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : Amar Ujala

मॉडल: Maruti Suzuki XL6
सेगमेंट: MPV
लॉन्च तारीख: 21 अगस्त

मारुति सुजुकी अपनी नई सस्ती एमपीवी ‘XL6’ को भारत में 21 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। इस मॉडल की बुकिंग भारत में 9 अगस्त से शुरू हो चुकी है। ग्राहक 11,000 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं। कंपनी इसे अपने NEXA शोरूम से बेचेगी। XL6 को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ दो वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा।नई XL6 को 5th जेनरेशन HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) के साथ ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर, ISOFIX के लिए फ्रंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स शामिल किये हैं। इसके अलाव इसमें हिल होल्ड असिस्ट, ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), हाई स्पीड वॉर्निंग अलर्ट, ड्राइवर/को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर और रिवर्स सेंसर्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। परफॉरमेंस के लिए इसमें स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.5-लीटर K15 पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि BS-6 मानकों के अनूरूप होगा। यह 6 सीटर ऑप्शन में होगी और इसकी कीमत मौजूदा Ertiga से कम होने की उम्मीद है।
 
 
विज्ञापन

नई Seltos के साथ MPV सेगमेंट Kia की भारत में एंट्री

4 of 4
Kia Seltos - फोटो : Amar Ujala

मॉडल: Kia Seltos
सेगमेंट:SUV
लॉन्च तारीख: 22 अगस्त

 भारतीय ऑटो कार बाजार में Kia Motors अपनी पहली एसयूवी Seltos के साथ एंट्री करने जा रही है। 22 अगस्त को Seltos को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस गाड़ी को काफी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। कंपनी ने 16 जुलाई को Seltos की बुकिंग शुरू की थी और अब तक इसे 23,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ अपनी नई सेल्टॉस को भारत में 9.99 लाख रुपये में उतार सकती है। जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत करीब 17 लाख रुपये तक जा सकती है। ये संभावित कीमतें हैं। Seltos को तीन इंजन ऑप्शन में उतारा जायेगा। जिसमें 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड GDI पेट्रोल, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। ये सभी इंजन बीएस-6 नॉर्म्स में होंगे। Seltos में  6 एयरबैग, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण, वाहन स्थिरता प्रबंधन, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें तीन ड्राइव मोड जैसे नार्मल, इको और स्पोर्ट मिलेंगे जबकि टेरेन मोड में वेट, मड और सैंड मिलेंगे, जिन्हें सेंटर कंसोल पर स्थित रोटरी नॉब का उपयोग करके चुना जा सकता है ।  Kia Motors के पास देशभर में 192 डीलरशिप्स मौजूद हैं। आपको बता दें कि Seltos हैदराबाद, बैंगलोर, अहमदाबाद और सिलीगुड़ी सहित अन्य शहरों के डीलरशिप पर पहुंच चुकी है। Seltos का  सीधा मुकाबला Hyundai क्रेटा, टाटा हैरियर और MG हेक्टर  से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें