फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियम हैचबैक कार Hyundai Elite i20 का नया वर्जन ला रही है कंपनी, पहले से होगी बेहतर

Sun, 09 Feb 2020 04:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai Elite i20 2020 Teaser - फोटो : cartoq
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) Hyundai Elite i20 का नया वर्जन लॉन्च करने की तारीख का खुलासा कर दिया है। कंपनी अपनी इस प्रीमियम हैचबैक कार को इस साल के दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में नई क्रेटा फेसलिफ्ट पेश किया है। कंपनी नई क्रेटा को मार्च में बाजार में उतार देगी। हाल ही में कंपनी ने Aura (ऑरा) लॉन्च की थी। कंपनी Tucson Facelift भी जल्द लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपनी इस लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार का पहला टीजर जारी किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
Hyundai Elite i20 2020 Teaser - फोटो : cartoq
कंपनी अपनी इस बिल्कुल नई मॉडल Hyundai Elite i20 को Geneva Motor Show 2020 (जेनेवा मोटर शो-2020) में दुनिया के सामने पहली बार पेश करेगी। यह मोटर शो का आयोजन अगले महीने होने वाला है। Hyundai ने अपनी आनेवाली इस नई कार का आधिकारिक रूप से  स्केच जारी किया है। Hyundai Elite i20 कार का प्रॉडक्शन मॉडल अगले महीने सामने आएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai Elite i20 2020 Teaser - फोटो : cartoq
नई Hyundai Elite i20 को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर कई बार देखा गया है। टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल की गई कार पूरी तरह से ढकी हुई थी। ह्यूंदै की इस नई कार का मुकाबला Maruti Suzuki Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो), Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज), Honda Jazz (होंडा जैज) और इस सेगमेंट की अन्य गाड़ियों से होगा। नई एलीट i20 मौजूदा मॉडस की तुलना में ज्यादा आकर्षक और स्पोर्टी होगी। 

4 of 6
Hyundai Elite i20 2020 Teaser - फोटो : cartoq
Hyundai Elite i20 को कंपनी ने हाल ही में अपडेट किया था। इस कार में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी ने इस कार के लाइनअप में भी परिवर्तन किया है। कंपनी ने Hyundai Elite i20 के अपडेटेड बेस वेरियंट्स के दाम भी 6,000 रुपये से 7,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai i20 Active India - फोटो : Social Media
ह्यूंदै मोटर्स ने हाल ही में अपनी प्रीमियम हैचबैक Hyundai i20 Active को भी अपडेट किया। ह्यूंदै ने इस कार को नए सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च किया। नई एक्टिव में कंपनी ने पार्किंग सेंसर्स, रिवर्स कैमरा, स्पीड अलर्ट, और ड्राइवर और पैंसेजर के लिये सीट बेल्ट अलर्ट का फीचर दिया है। ये फीचर एक्टिव के सभी वेरियंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai i20 Active Facelift
इंजन स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.4 लीटर का डीजल इंजन आता है। हालांकि अभी कार में बीएस4 मानक वाले ही इंजन दिये जा रहे हैं। इसका पेट्रोल इंजन 82 बीएचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि डीजल इंजन 89 बीएचपी की पावर और 220 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों ही इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। पेट्रोल इंजन तीनों वेरिएंट में मिलता है, जबकि ड़ीजल वेरिएंट केवल टॉप वेरिएंट SX में ही मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें