फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai ने लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक मिनीबस, 250 किलोमीटर है रेंज, दिए कई सुरक्षा फीचर्स

Wed, 01 Jul 2020 06:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ह्यूंदै मोटर्स ने पहली इलेक्ट्रिक मिनीबस लॉन्च की
  • यह मिनीबस एक हाई-पावर 128-kWh लिथियम-आयन-पॉलिमर बैटरी से लैस है जो फुल चार्जिंग पर 250 किलोमीटर तक की दूरी तय करता सकती है
विज्ञापन
Hyundai County Electric Minibus - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मिनीबस County Electric (काउंटी इलेक्ट्रिक) लॉन्च की है। यह डीजल से चलने वाली बसों की तुलना में किफायती और पर्यावरण के अनुकूल होगा। फिलहाल यह मिनीबस कोरियाई बाजार में उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन

बैटरी और पावर
यह मिनीबस एक हाई-पावर 128-kWh लिथियम-आयन-पॉलिमर बैटरी से लैस है जो फुल चार्जिंग पर 250 किलोमीटर तक की दूरी तय करता सकती है। स्टैंडर्ड कॉम्बो 1 डीसी सिस्टम (150kW चार्जिंग पर आधारित) का उपयोग करके बैटरी को 72 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। बैटरी को घरेलू 220V आउटलेट के जरिए चार्ज करने में 17 घंटे लगते हैं। 220V चार्जर को ऑप्शन के रूप में दिया जाता है। 

रफ्तार
काउंटी इलेक्ट्रिक बस की लंबाई 7,710 मिमी है और यह 15 से 33 सीटों के साथ आती है। इस बस में इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित, एयर-ओवर-हाइड्रोलिक (एओएच) ब्रेक सिस्टम दिया गया है, जो बैटरी के कारण बढ़े हुए वाहन भार को संभालने के लिए अधिक मजबूत ब्रेक डिस्क के साथ आती है। ह्यूंदै के मुताबिक 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के अंदर चलने पर यह इलेक्ट्रिक मिनीबस डीजल मॉडल की तुलना में 30 फीसदी तेज एक्सीलरेशन देती है। 

मिलते हैं इतने सुरक्षा फीचर्स
यात्रियों के चढ़ने और उतरने के दौरान में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मिनीबस में लेटेस्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी मिलती हैं। बीच के दरवाजे के पास स्थित एक अल्ट्रासोनिक सेंसर दरवाजों को बंद नहीं होने देता, जब किसी यात्री की आवाजाही के मूवमेंट का पता चलता है। दरवाजे के बीच अगर शरीर का कोई अंग फंस गया तो यह चोट से बचाने के लिए एक अलार्म बजा देता है। अल्ट्रासोनिक सेंसर बस के एक्सीलरेशन पैडल से भी जुड़ा हुआ है, जो यात्री के मूवमेंट का पता चलने पर बस को किसी स्टॉप से आगे बढ़ने से रोकता है। काउंटी इलेक्ट्रिक में पैदल चलने वालों को चेतावनी देने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम और रियर पार्किंग असिस्ट सिस्टम दिया गया है। 

मिलता है ज्यादा स्पेस
डीजल इंजन की जगह इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किए जाने से बस में ज्यादा जगह हो गई है, जिससे यात्री की आवाजाही आसान हो गई है। बस एक ट्विन स्विंग-टाइप रियर आपातकालीन द्वार के साथ उपलब्ध है, जिसमें 220-मिमी-उच्च बैकरेस्ट वाली सीटें और एक नया सीट बेल्ट सिस्टम है जो आपातकालीन ब्रेकिंग के दौरान पेट पर पड़ने वाले दबाव को कम कर सकता है। 
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में तेजी के साथ, ह्यूंदै भी हरित परिवर्तन की ओर बढ़ रही है। उपाध्यक्ष और वाणिज्यिक वाहन उत्पाद समूह के प्रमुख, यूनी ली ने एक प्रेस बयान में कहा, "काउंटी इलेक्ट्रिक एक जीरो-उत्सर्जन बस है जो ड्राइवरों और यात्रियों के लिए जबरदस्त सुरक्षा और सुविधाजन फीचर्स मुहैया करता है।" उन्होंने कहा, "वाणिज्यिक वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी आने के साथ ही, ह्यूंदै काउंटी इलेक्ट्रिक जैसे वाहनों को पेश करने में तेजी ला रही है।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें