डिजाइन
ह्यूंदै की फ्लुइडिक स्कल्पचर 2.0 डिजाइन इस सेडान कार की खूबसूरती को बढ़ाती है। इस कार में मजबूत हेक्सागोनल फ्रंट ग्रिल दिया गया है। इसमें एलईडी डीआरएलएस, डायनामिक एलईडी क्वाड प्रोजेक्टर हेडलैम्प, एलईडी टेल लाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
फीचर्स
Elantra में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इस सेडान कार में कंपनी की ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी, वायरलेस फोन चार्जिंग, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, पॉकेट लाइट के साथ क्रोम डोर हैंडल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एक इलेक्ट्रिकली कंट्रोल्ड स्मार्ट सनरूफ और एक स्मार्ट ट्रंक सिस्टम है मिलता है, जो रिमोट चाबी को दबाए बिना इसे अनलॉक करने में मदद करता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम की बात करें तो इस कार के सेंट्रल कंसोल पर 8-इंच टचस्क्रीन दिया गया है जो ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है और वीडियो भी देखे जा सकते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
इस कार में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एक ऑटो डिफोगिंग सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट सिस्टम, टायर प्रेसर मॉनिटरिंग सिस्टम, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल मिलता है।
इंजन
Hyundai Elantra BS6 डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर U2 CRDi इंजन लगा है। इसमें दिया गया 1493cc इंजन 4000 rpm पर 113.42 hp का पावर और 1500-2750 rpm पर 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 6-स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन बॉक्स दिया गया है। इसके साथ इसमें एक 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलता है।
कीमत
Hyundai Elantra BS6 डीजल वेरिएंट को दिल्ली में 18.70 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। पेट्रोल इंजन मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 17.60 लाख रुपये हैं।
नई Elantra BS6 डीजल को पेश करते हुए ह्यूंदै मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ एसएस किम ने कहा, "Hyundai Elantra एक शानदार ग्लोबल सेडान है, जिसे बेहतरीन तरीके से Hyundai Motor Studio में डिजाइन किया गया है। Hyundai ने एक क्लीन और एफिशिएंट टेक्नोलॉजी वाले BS6 पावरट्रेन को अपनी लाइनअप में शामिल किया है। हम अपने ग्राहकों को Elantra में नया डीजल ऑप्शन दे रहे हैं। इसके अलावा पेट्रोल इंजन में भी कई नई चीजें शामिल कर रहे हैं।"
मुकाबला
Elantra ज्यादा ग्राहकों को लुभाने में कितनी सफल हो पाएगी यह तो समय के साथ पता चलेगा, क्योंकि इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Honda Civic (होंडा सिविक) और Skoda Octavia (स्कोडा ऑक्टेविया) जैसी कारों से है।