फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, Mahindra XUV300 के 7 खास सुपरहिट फीचर, इनके आगे Hyundai Creta भी ‘फेल’

Sun, 10 Feb 2019 06:27 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Mahindra XUV300 Launch in India-4
Mahindra XUV300 की लॉन्चिंग वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को होगी। वहीं अब तक इसकी 4 हजार से ज्यादा एडवांस बुकिंग और 60 हजार इनक्वायरी आ चुकी हैं। इसकी वजह है कि एक्सयूवी 300 के फीचर, जो इस सेगमेंट की गाड़ियों में नहीं मिलते। हम बता रहे हैं एक्सयूवी 300 के खास फीचरों के बारे में, जो इसकी प्रतिद्वंदी Hyundai Creta तक में नहीं मिलते हैं...
विज्ञापन

महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में 7 एयरबैग्स

2 of 8
Mahindra XUV300 7 Airbags
सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 300 के फीचरों की बात करें, तो यह फीचरफुल गाड़ी है और इस सेगमेंट में आने वाली गाड़ियां इसे आसपास भी नहीं फटकतीं। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में 7 एयरबैग्स हैं, जो इस सेगमेंट की किसी भी एसयूवी में सबसे ज्यादा हैं। एक्सयूवी 300 में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, साइड एयरबैग्स, करटेन एयरबैग्स और ड्राइवर की तरफ घुटने के लिए एयरबैग का फीचर मिलेगा। इसका फायदा यह होता है कि अकसर हाई स्पीड एक्सीडेंट्स में घुटने भी प्रभावित होते हैं। वहीं घुटने के लिए एयरबैग मिड-साइज सेडान टोयोटा यारिस में आता है। वहीं हुंडई क्रेटा में 6 एयरबैग मिलते हैं, जिसमें फ्रंट में डुअल, साइड एयरबैग और करटेन एयरबैग आते हैं। वहीं दोनों कारों के नीचे के वैरियंट्स में एयरबैग्स की संख्या कम जाती है।

पढ़ेंः Mahindra XUV300 और Tata Nexon में कौन मारेगा बाजी, खरीदने से पहले पढ़ें यह खबर
विज्ञापन

चारों पहियों में डिस्क ब्रेक

3 of 8
Mahindra XUV300 disk brake
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में पहली बार चारों पहियों में डिस्क ब्रेक का फीचर दिया गया है। वहीं इस सेगमेंट में आने वाली 4 मीटर से छोटी अधिकतर एसयूवी में केवल दो यानी फ्रंट व्हील्स में डिस्क ब्रेक का फीचर होता है, वहीं पीछे की तरफ केवल ड्रम ब्रेक्स होते हैं। यहां तक कि हुंडई क्रेटा में भी केवल फ्रंट में डिस्क ब्रेक मिलते हैं और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं।
 

हीटेड ओआरवीएम

4 of 8
Mahindra XUV300 heated ORVM
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में हीटेड आउटसाइड रिअर व्यू मिरर (ओआरवीएम) मिलते हैं। ठंड या बारिश के मौसम में इस फीचर का फायदा होता है। फिलहाल यह फीचर केवल महंगी लग्जरी कारों में ही आता है। वहीं हुंडई क्रेटा के किसी वैरियंट में भी यह फीचर नहीं मिलता।
 
विज्ञापन

टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

5 of 8
Mahidnra XUV300 Instrument cluster
आजकल की बेहद भागदौड़ वाली लाइफ में यह फीचर बेहद काम का है। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ आती है। इस सिस्टम से टायर बर्स्ट भी नहीं होता। इसका फायदा यह होता है कि कार के हर पहिए पर नजर रखी जा सकती है और टायर प्रेशर कम होने पर यह सिस्टम ड्राइवर को चेतावनी भी देता है। वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 500 समेत केवल महंगी एसयूवी और कारों में ही यह फीचर मिलता है। हुंडई क्रेटा के किसी वैरियंट में यह फीचर नहीं मिलता।
 
विज्ञापन

डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल

6 of 8
mahindra xuv300 dual zone climate control
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 पहली ऐसी कार है जिसमें डुअल जोन एसी मिलता है। यानी पैसेंजर और ड्राइवर अपनी च्वाइस से टेंपरेचर सेट कर सकते हैं। इसके अलावा महिन्द्रा की सबसे मंहगी एसयूवी एल्टूरस जी4 में डुअल एसी जोन का फीचर मिलता है। इस फीचर का फायदा खासतौर पर तब मिलता है जब आप ड्राइवर या पैसेंजर साइड में तेज धूप होती है, ऐसे में एक तरफ का टेंपरेचर बढ़ाया जा सकता है। वहीं हुंडई क्रेटा में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर मिलता है, जो केवल पूरी गाड़ी का ही टेंपरेचर रेगुलेट कर सकता है।
 
विज्ञापन

फ्रंट पार्किंग सेंसर

7 of 8
mahindra XUV300 front parking sensor-1
इस सेंगमेंट में पहली बार किसी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में फ्रंट सेंसर का फीचर दिया है। वहीं केवल मिड साइज सेडान टोयोटा यारिस में फ्रंट सेंसर मिलते हैं। फ्रंट केवल धीमी स्पीड में ही काम करते हैं, जहां ट्रैफिक ज्यादा हो और कारें बंपर से सट कर चल रही हों। ऐसे में यह फीचर ऑटोमैटिकली एक्टिवेट हो जाता है। वहीं हुंडई क्रेटा में केवल रिवर्स कैमरा के साथ रिअर पार्किंग सेंसर का फीचर मिलता है।
 
विज्ञापन

स्मार्ट स्टीयरिंग

8 of 8
Mahindra XUV300 Smart Steering
वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में पहली बार इस सेगमेंट में स्टीयरिंग मोड दिया गया है। स्मार्ट स्टीयरिंग का फीचर केवल महंगी एसयूवी और बड़ी सेडान कारों में ही मिलता है। इसके जरिए ड्राइवर व्हीकल में अलग-अलग स्टीयरिंग मोड सेट कर सकता है। इसमें 3 ऑप्शन नॉर्मल, कंफर्ट और स्पोर्ट ऑप्शन दिए गए हैं। मोड बदलने से स्टीयरिंग व्हील का वजन बदल जाता है और हैवी ट्रैफिक या हाईवे में स्टीयरिंग की सेटिंग की जा सकती है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें