अगर आप एक नई एसयूवी गाड़ी खरीदने के इच्छुक हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। Hyundai मिड साइज SUV (मिड-साइज एसयूवी) सेगमेंट की अपनी लोकप्रिय कार Creta पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी Hyundai Creta पर 1,15,000 रुपये तक की छूट दे रही है। ध्यान रखनेवाली बात यह है कि कंपनी का यह ऑफर फरवरी तक ही मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 7
Auto Expo 2020 Hyundai Creta Second Generation
- फोटो : Hyundai
बता दें कि Hyundai Creta SUV के बहुप्रतीक्षित सेकंड जेनरेशन मॉडल का Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में ग्लोबल डेब्यू किया गया। नई Hyundai Creta का लुक मौजूदा मॉडल की तुलना में काफी बदल गया है। इस एसयूवी का नया मॉडल BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ आएगा।
विज्ञापन
3 of 7
Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
कीमत
देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor India की SUV Creta का मौजूदा मॉडल का लुक और इंजन काफी शानदार है और भारतीय बाजार में इसकी कामयाबी की वजह भी है। Hyundai Creta की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 9,99,990 रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 15,72,064 रुपये तक है।
4 of 7
Hyundai creta
ऑफर
कंपनी अपने खास के तहत Hyundai Creta की खरीद पर 1,15,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के BS4 पेट्रोल या डीजल 1.6 लीटर वेरिएंट की खरीद पर ये ऑफर दिया जा रहा है। इसकी पूरी संभावना है कि 17 मार्च को लॉन्च हो रही सेकंड जेनरेशन नई क्रेटा के दाम बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
Hyundai Creta
पावर
फर्स्ट जेनरेशन Hyundai Creta का 1.6 लीटर, 4 सिलेंडर डीजल इंजन 4,000 rpm पर 126 bhp का पावर देता है। वहीं 1,500-3,000 rpm पर 260 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। हुंडई क्रेटा का इंजन दो ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन का विकल्प भी मौजूद है।
विज्ञापन
6 of 7
Hyundai Creta
डायमेंशन
डायमेंशन की बात करें तो मौजूद क्रेटा की लंबाई 4270 mm, चौड़ाई 1780 mm और ऊंचाई 1665 mm है। वहीं क्रेटा का व्हीलबेस 2590 mm है। इस एसयूवी कार की फ्यूल टैंक क्षमता 55 लीटर है।
Hyundai Creta के फ्रंट में डिस्क ब्रेक होता है और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं। क्रेटा के सामने में मैकफर्सन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है और रियर में क्वाइल स्प्रिंग कपल्ड टोर्जन बीम एक्स्ले सस्पेंशन दिया गया है।