फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्यूंदै क्रेटा डीजल वेरिएंट के इस मॉडल को कंपनी की वेबसाइट से हटाया गया, कारण जानकर चौंक जाएंगे

Sat, 06 Feb 2021 12:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
2020 Hyundai Creta - फोटो : For Representation Only
Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) इस समय भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। आपको जानकर हैरत होगी कि अगर आप इस एसयूवी को खरीदने की इच्छा रखते हैं और इसके लिए आज इसकी बुकिंग कराते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी के लिए करीब एक साल तक इंतजार करना पड़ सकता है। Hyundai Creta का वेटिंग पीरियड 12 महीने है। ह्यूंदै क्रेटा भारत में 2015 में लॉन्च की गई थी। क्रेटा की लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व रूप से बढ़ गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Hyundai Creta 2020 in Auto Expo - फोटो : PTI
जबरदस्त मांग
पिछले साल मार्च में ह्यूंदै क्रेटा का नेक्सट-जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया गया था। जिसके बाद से इस एसयूवी को लेकर बाजार की प्रतिक्रिया और भी जबरदस्त हो गई है। न्यू-जेनरेशन क्रेटा को कई अपडेट मिला जिससे न सिर्फ इसका लुक और प्रोफाइल बदल गया है, बल्कि इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में और भी ज्यादा फीचर्स दिए गए। लॉकडाउन को दौरान जब वाहनों की बिक्री में बहुत ज्यादा गिरावट आ गई थी, तब भी क्रेटा की 55000 यूनिट्स से ज्यादा की बुकिंग के साथ ऑटो सेक्टर के ट्रेंड्स को झुठला दिया था। अक्तूबर 2020 तक क्रेटा की बुकिंग 1.15 लाख यूनिट्स को पार कर गई थी। 
विज्ञापन

3 of 7
2020 Hyundai Creta auto expo - फोटो : For Refernce Only
वेटिंग पीरियड बढ़ा
हालांकि ज्यादा बुकिंग से कार निर्माता को खुश होती है। लेकिन इससे कार के उत्पादन और समय सीमा में डिलीवरी को पूरा करना भी चुनौतियां पेश करता है। क्रेटा के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, क्योंकि कुछ वेरिएंट्स की वेटिंग पीरियड 10 महीने तक है। कंपनी के मुताबिक, पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में क्रेटा डीजल वेरिएंट की मांग अधिक है। डीजल और पेट्रोल वेरिएंट के लिए अनुमानित अनुपात 60:40 है। यानी क्रेटा की हर 100 बुकिंग में 60 डीजल वेरिएंट्स की होती है और 40 बुकिंग पेट्रोल वेरिएंट्स की। 

4 of 7
2020 hyundai Creta - फोटो : Hyundai
क्रेटा डीजल बेस E वेरिएंट
लॉन्च के समय, नेक्स-जेनरेशन क्रेटा को पांच ट्रिम्स - E, EX, S, SX, SX (O) में पेश किया गया था। बेस डीजल ई वेरिएंट अब ह्यूंदै इंडिया की ऑनलाइन कार खरीदने वाली वेबसाइट - ClickToBuy पर उपलब्ध नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के कुछ डीलरों ने भी ई वेरिएंट की बुकिंग लेना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन

5 of 7
Hyundai Creta 2020 - फोटो : Hyundai
ज्यादा राजस्व पर नजर
इसका कारण यह हो सकता है कि बेस वेरिएंट की वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा लगभग 11 से 12 महीने थी। इससे ग्राहकों को बेस वेरिएंट बुक करने से परहेज करते, जिसका नतीजा यह होता कि इसकी मांग कम हो जाती। डीजल ई वेरिएंट को हटाकर, ह्यूंदै अन्य वेरिएंट्स पर ध्यान केंद्रित कर सकती है जिससे वह ज्यादा पैसे कमा सकेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
2020 Hyundai Creta - फोटो : PTI
पेट्रोल बेस वेरिएंट उपलब्ध
दूसरी ओर पेट्रोल इंजन के बेस वेरिएंट क्रेटा ई अभी भी कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। क्रेटा के किसी भी वेरिएंट को 25,000 रुपये की राशि देकर बुक कराया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
कई एसयूवी की वेटिंग पीरियड ज्यादा
Hyundai Creta भारत में एकमात्र ऐसी कार नहीं है जिसकी वेटिंग पीरियड ज्यादा है। हाल ही में लॉन्च हुआ न्यू-जेनरेशन थार एसयूवी भी हॉक केक की तरह बिक रही है और इसके कुछ वेरिएंट्स की वेटिंग पीरियड सात से आठ महीने है। इसके अलावा, Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) की आठ महीने तक की वेटिंग पीरियड है और Kia Sonet (किआ सोनेट) की की वेटिंग पीरियड लगभग पांच महीने है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें