फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-देहात में हुई नई Hyundai Creta की 20 फीसदी बुकिंग, इस वेरिएंट की है सबसे ज्यादा मांग

Tue, 14 Jul 2020 05:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Hyundai का कहना है कि ग्रामीण बाजारों में खरीदारों की भावनाएं काफी सकारात्मक है। 
  • पनी का कहना है कि ग्रामीण बाजारों ने कुल बिक्री में 20 फीसदी से ज्यादा का योगदान दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
2020 Hyundai Creta - फोटो : PTI
Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) दक्षिण कोरियाई कार निर्माता Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) की भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार है। कंपनी ने कहा है कि ग्रामीण बाजारों में तेजी दिख रही है और कुल मांग का 20 फीसदी हिस्सा वहीं से आ रहा है। ह्यूंदै इंडिया ने कहा है कि, "पिछले 3 महीनों में हमें नई क्रेटा के लिए 20 फीसदी बुकिंग ग्रामीण बाजारों से मिली है।" 
विज्ञापन

2 of 5
Hyundai Creta 2020 - फोटो : Hyundai
इससे पहले ह्यूंदै ने एलान किया था कि क्रेटा की बुकिंग ने 40,000 का आंकड़ा पार कर लिया है। यह कंपनी के लिए एक उपलब्धि है क्योंकि देश में महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन लागू होने से ठीक पहले इस एसयूवी को लॉन्च किया गया था। ह्यूंदै इंडिया ने सेकेंड जेनरेशन क्रेटा के लिए 14,000 प्री-बुकिंग पहले ही हासिल कर ली थी और मई में कंपनी को पहले ही 20,000 बुकिंग मिल चुके थे। अगली 10,000 बुकिंग जून में आईं। जिसके बाद कंपनी ने एलान किया कि क्रेटा की 40,000 से ज्यादा बुकिंग हुई हैं। मई के महीने में यह सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल था और कंपनी ने 3212 यूनिट्स डीलरशिप को डिस्पैच की। 
विज्ञापन

3 of 5
2020 Hyundai Creta - फोटो : social media
मई और जून में घरेलू बाजार में ह्यूंदै की बेची गई कुल कारों में से न्यू-जेनरेशन ह्यूंदै क्रेटा की हिस्सेदारी लगभग आधी है। इतना ही नहीं यह पिछले महीने भी कंपनी का बेस्टसेलिंग मॉडल था। कंपनी ने कहा है कि क्रेटा का डीजल वेरिएंट कुल बिक्री का लगभग 55 फीसदी है, जबकि बाकी की 45 फीसदी की बिक्री पेट्रोल मॉडल्स की हुई। 

4 of 5
Hyundai Grand i10 Nios Turbo - फोटो : Social Media
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "पिछले 3 महीनों में 50,000 से ज्यादा लोगों ने हमसे पूछताछ की है। इसी अवधि के दौरान नई सेकेंड जेनरेशन क्रेटा के लिए 20 फीसदी बुकिंग ग्रामीण बाजारों से हुई है। इसके अलावा Nios (एनआईओ) और Aura (ऑरा) जैसे नए मॉडल की मांग में भी तेजी देखी जा रही है। Nios की 19 फीसदी और Aura की 9 फीसदी बुकिंग इन्हीं ग्रामीण बाजारों से हुई हैं। कुल मिलाकर, हमने ग्रामीण बाजारों से जनवरी-जून 2020 की अवधि में 27,900 से अधिक बिक्री दर्ज की है और इसमें पिछले साल इसी अवधि की तुलना में वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
Hyundai का कहना है कि ग्रामीण बाजारों में खरीदारों की भावनाएं काफी सकारात्मक है। कंपनी का कहना है कि ग्रामीण बाजारों ने कुल बिक्री में 20 फीसदी से ज्यादा का योगदान दिया है। Venue (वेन्यू), i20, Grand i10 Nios (ग्रैंड i10 Nios), Verna (वरना) और ऑल-न्यू Creta (क्रेटा) जैसी कारें इन बाजारों में ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें