Hyundai Casper Micro SUV Unveiled : दक्षिण कोरिया की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) ने आखिरकार अपनी लेटेस्ट और अब तक की सबसे छोटी एसयूवी, Casper को पेश कर दिया है। यह माइक्रो एसयूवी कंपनी के ग्लोबल पोर्टफोलियो में सबसे छोटी होगी और Venue (वेन्यू) एसयूवी के नीचे पोजिशन की जाएगी। ह्यूंदै अपनी इस छोटी एसयूवी का सितंबर 2021 में कोरिया में बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर रही है। कंपनी अपनी इस माइक्रो एसयूवी की बिक्री सबसे पहले कोरिया में शुरू होगी। इसके बाद साल 2022 तक भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में कंपनी इस छोटी नई AX1 एसयूवी को एक अलग नाम के साथ लॉन्च कर सकती है। ह्यूंदै की यह माइक्रो एसयूवी कीमत भी बहुत किफायती होगी। इस माइक्रो एसयूवी को ह्यूंदै ने अपने K1 कॉम्पैक्ट कार प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। ह्यूंदै अपने इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Santro (सैंट्रो) और Grand i10Nios (ग्रैंड आई10 नियॉस) में भी करती है।
विज्ञापन
2 of 6
Hyundai Casper
- फोटो : Hyundai
आकर्षक लुक और डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो Hyundai Casper में काफी यूनिक लुक और डिजाइन दिया गया है। कार में रेट्रो-थीम वाली स्टाइलिंग है जिसमें नीचे बंपर में गोल हेडलैंप और शीर्ष पर एलईडी डीआरएल हैं, जबकि रियर बंपर में फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट और ज्वेल-थीम वाली एलईडी लाइट्स हैं। एलईडी रिंग के साथ मुख्य गोलाकार हेडलैंप बंपर में स्थित हैं। कार के सी-पिलर में डोर हैंडल छिपे हुए हैं और इसे तीन-दरवाजे वाली माइक्रो-एसयूवी की तरह दिखने के लिए डिजाइन किया गया है। कार में रूफ रेल और स्टाइलिश डुअल-टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कैस्पर की लंबाई 3,595 मिमी और चौड़ाई 1,595 मिमी और ऊंचाई 1,575 mm। कार में 2,400 मिमी व्हीलबेस मिलता है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर ये आंकड़े सही हैं, तो Hyundai Casper मौजूदा Santro हैचबैक से थोड़ी छोटी और पतली होगी, जिसकी लंबाई 3,610 mm, चौड़ाई 1,645 mm और ऊंचाई 1,560 mm है।
विज्ञापन
3 of 6
Hyundai Casper
- फोटो : Hyundai
इंटीरियर और फीचर्स
ह्यूंदै ने अभी तक कैस्पर के इंटीरियर की तस्वीरें नहीं दिखाई हैं। हालांकि, इस कार की पहले सामने आई स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि माइक्रो-एसयूवी इंटीरियर के लिए व्हाइट अपहोल्सट्री के साथ आएगी। साथ ही इसके डैशबोर्ड में एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। ह्यूंदै के अन्य कारों की तरह, कैस्पर एसयूवी में भी कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी सहित बहुत फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
4 of 6
Hyundai Casper
- फोटो : Hyundai
इंजन और पावर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कैस्पर को 1.0-लीटर स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह इंजन 76 PS का अधिकतम पावर और 95 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह एक नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है जिसके साथ 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलता है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में Hyundai Casper के दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आने की उम्मीद है। जिसमें से एक नेचुरल एस्पायर्ड होगा और दूसरा टर्बो इंजन होगा। इसमें 1.1-लीटर और 1.2-लीटर इंजन होगा। 1.1-लीटर अधिकतम 69 PS का पावर और 99 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। यह वही इंजन है जिसे सैंट्रो में इस्तेमाल किया गया है। 1.2-लीटर इंजन 83 PS का अधिकतम पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन Hyundai और Kia की कई गाड़ियों जैसे Hyundai Venue, Grand i10 Nios, i20, Aura और Kia Sonet में भी दिया गया है। दोनों इंजनों को 4 स्पीड ऑटोमेटिक गियबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
Hyundai Casper
- फोटो : Hyundai
कितनी होगी कीमत
Casper का उत्पादन ग्वांगजू ग्लोबल मोटर्स में किया जाएगा। इस प्लांट में साल 2021 में 12,000 यूनिट्स का उत्पादन होगा। कंपनी के मुताबिक 2022 में उत्पादन 70,000 यूनिट्स तक बढ़ जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक कैस्पर की कीमत 8-10 मिलियन वोन है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से इसकी कीमत 5.15 लाख रुपये से लेकर 6.50 लाख रुपये तक है।
मुकाबला
भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद यह एसयूवी Tata Punch (टाटा पंच), Maruti Suzuki Ignis (मारुति सुजुकी इग्निस), Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) और Renault Kiger (रेनो काइगर) जैसी कारों को टक्कर देगी।