लॉकडाउन के दौरान वाहनों की बिक्री बहुत कम हुई है। बाजार में बिक्री में तेजी लाने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं। अब भारत में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में बिक्री को बढ़ाने के लिए विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां आकर्षक स्कीम ला रही हैं। जिससे वाहनों की मांग में तेजी आई है। Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) भी ग्राहकों को आकर्षक ऑफर दे रही है। यह ग्राहकों में खरीद की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही यह बाजार के लिए इस कठिन समय के दौरान बिक्री में सुधार करने के लिए भी किया जा रहा है। ह्यूंदै सितंबर में नई कार खरीदने पर ग्राहकों को 60,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने संक्रमण से बचाव के लिए अपने शोरूम और डीलरशिप के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस निर्देशों में स्वच्छता और सुरक्षा का ध्यान रखने की आवश्यक निर्देश हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Hyundai grand i10
- फोटो : Google
Hyundai Grand i10
Hyundai Grand i10 की खरीद पर ग्राहकों को 60,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा कॉर्पोरेट, एक्सचेंज और अन्य लाभ भी दिया जा रहा है। कंपनी ने अपनी इस लोकप्रिय कार को वर्ष 2013 में लॉन्च किया था। यह तभी से ही लोगों की पसंद बना हुआ है और बाजार में उपलब्ध है। Grand i10 पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ मिलती थी। लेकिन Grand i10 NIOS की लॉन्चिंग के बाद Grand i10 में डीजल इंजन को बंद कर दिया गया। वर्तमान में Grand i10 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। कार की कीमत 5.90 लाख से शुरू होकर 6 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
3 of 7
Hyundai Grand i10 NOIS
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Grand i10 Nios को ग्रैंड i10 का नेक्सट जेनरेशन मॉडल कहा जा सकता है। Grand i10 की तुलना में Nios में ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। Nios पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ मिलती है। फिलहाल इस मॉडल का सिर्फ पेट्रोल इंजन BS6 मानकों के अनुरूप अपडेट है। कंपनी ने कहा है कि बाद में डीजल इंजन भी BS6 मानकों के अनुरूप अपडेट किया जाएगा। वर्तमान में Hyundai Grand i10 Nios की खरीद पर 25,000 रुपये के फायदे मिल रहे हैं। Nios कार की शुरुआती कीमत 5.05 लाख है जो 8.04 लाख रुपये तक जाती है।
4 of 7
Hyundai Santro India
- फोटो : Instagram
Hyundai Santro
हैचबैक सेगमेंट में एंट्री लेवल की अपनी लोकप्रिय कार Hyundai Santro (ह्यूंदै सैंट्रो) को खरीदने पर कंपनी 45,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। इस ऑफर के तहत कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अन्य फायदे भी दे रही है। कंपनी ने ह्यूंदै सैंट्रो को साल 2018 में रीलॉन्च किया था। इस कार में 1.1 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है। यह इंजन 69 bhp का पावर और 99 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। सैंट्रो की कीमत 4.57 लाख से शुरू होती है जो 6.20 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
5 of 7
Hyundai Elite i20
Hyundai i20 Elite
Hyundai i20 Elite एक प्रीमियम हैचबैक कार है जिसे हाल ही में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेट किया गया है। कंपनी ने इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन को शामिल किया है। कंपनी ने एलान किया है कि साल के आखिर में त्यौहारों के दौरान इसे 1.5 लीटर इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा। तब इसमें मिलने वाला 1.4 लीटर डीजल इंजन बंद कर दिया जाएगा। Hyundai i20 Elite खरीदने पर कंपनी 60,000 रुपये का अधिकतम लाभ दे रही है। इस कार की शुरुआती कीमत 5.59 लाख है और कार के टॉप मॉडल की कीमत 9.41 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
6 of 7
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
Hyundai Aura
Hyundai अपनी प्रीमियम कार Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा) को खरीद पर 20,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। Hyundai Aura भारत में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1 लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। इसमें इंजन स्मार्ट ऑटो AMT और 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। Hyundai Aura की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,79,900 रुपये है।
Hyundai Elantra
Hyundai ने अपनी प्रीमियम सेडान कार Elantra को पिछले साल एक फेसलिफ्ट वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था। इस वेरिएंट में कार के डिजाइन में कई बदलाव किए गए थे, साथ ही कई फीचर्स भी अपडेट हुए थे। इस कार के पेट्रोल वर्जन में 2.0-लीटर इंजन और डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर इंजन मिलता है। Hyundai Elantra डीजल वेरिएंट की खरीद पर 30,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। जबकि Elantra पेट्रोल वेरिएंट खरीदने पर 60,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। ह्यूंदै की इस प्रीमियम सेडान कार की कीमत 15.89 लाख से शुरू होकर 20.39 लाख रुपये तक जाती है।